भरवेली थाना क्षेत्र मैं आने वाले ग्राम हीरापुर समीप नाला में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ।20 अगस्त की शाम यह घटना उस समय हुई जब यह व्यक्ति कृष्ण प्रतिमा विसर्जन के बाद नाला में नहाने उतरा था। भरवेली पुलिस ने मृतक गंगाराम पिता बंसीलाल बरमैया 45 वर्ष हीरापुर निवासी है लाश नाला से बरामद की और पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगाराम मिस्त्री काम करता था बताया गया है कि 2014 के पहले गंगाराम होशंगाबाद कमाने खाने गया था जहां उसने शादी भी कर ली थी। होशंगाबाद में गंगाराम की पत्नी, एक लड़का और दो लड़की भी है। 2014 के बाद गंगाराम अपनी पत्नी बच्चों को होशंगाबाद में छोड़कर अपना पैतृक गांव हीरापुर भरवेली में आकर रहने लगा था जहां पर उसकी बहन सुनीता बर्मन भी अपने परिवार के साथ रहती है गंगाराम अपनी बहन सुनीता बर्मन के पास ही जिसका मकान है किंतु गिर चुका है। 20 अगस्त की शाम को गंगाराम मोहल्ले वालों के साथ कृष्ण प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए ग्राम समीप नाला तरफ गया था कृष्ण प्रतिमा विसर्जन करने के बाद मोहल्ले के लोग आ चुके थे और गंगाराम कपड़े उतार कर वही नाले में उतरा था किंतु नहाते समय गंगाराम घरे पानी में जाने से नाले में डूब गया गंगाराम को नाले में डूबते हुए किसी ने देखा नहीं वही रात को गंगाराम बहन के घर नहीं पहुंचा की तो उसने भी यह सोच कर ध्यान नहीं दिखी गंगाराम कहीं मोहल्ले में होगा 21 अगस्त सुबह नाला में एक व्यक्ति की लाश पानी में उतराते देखी गई यह लाश गंगाराम के समान ही दिख रही थी। खबर मिलते ही गंगा राम की बहन संगीता बर्मन और मोहल्ले के लोग पहुंचे देखे यह लाश गंगाराम की ही थी। जिसकी रिपोर्ट संगीता बर्मन ने भरवेली थाना में की जहां से थाना प्रभारी नीरज कुमार सहायक उपनिरीक्षक जे बी मिश्रा प्रधान आरक्षक विनोद सिंह आरक्षक अरुण परते ने मौके पर पहुंचकर तस्दीक किये और गंगाराम की लाश पंचनामा कार्रवाई पश्चात पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। गंगाराम की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है आगे मर्ग जांच जारी है।








































