कब और कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

0

IND U19 vs ENG U19 Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। भारत के सामने 311 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसे उसने एरॉन जॉर्ज के शानदार 114 रन की पारी के दम पर 53 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारतीय अंडर-19 टीम रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंच गई है। यह किसी भी टीम द्वारा यूथ वनडे और अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा चेज भी है।

311 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में आक्रामक तेवर दिखाते हुए शानदार शुरुआत दिलाई। वैभव ने 33 गेंद में 68 रन की पारी खेली और टीम इंडिया के जीत का टोन सेट कर दिया। उन्होंने इस सीजन भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने केवल 24 गेंद में फिफ्टी पूरी की और भारतीय टीम को विस्फोटक शुरुआत दी।

वैभव के आउट होने के बाद एरॉन जॉर्ज और कप्तान आयुष म्हात्रे ने रन बनाने के सिलसिले को जारी रखा और दूसरे विकेट के लिए 102 गेंद में 114 रन की साझेदारी की। जॉर्ज ने विहान मल्होत्रा के साथ 96 रन की साझेदारी की और जीत सुनिश्चत कर दी। इस टूर्नामेंट में भारत के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक हुए 16 एडिशन में भारत 10वीं बार फाइनल में पहुंचा है।

फाइनल में होगा इंग्लैंड से मुकाबला

5 बार की चैंपियन भारतीय टीम अब फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगी। इंग्लैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 27 रन से अपने नाम किया था। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार, 6 फरवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला हरारे स्पोर्स्ट क्लब हरारे में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा। यदि आप इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो इसे जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here