कब जलेगी सडक़ बत्ती ……सिकन्द्रा के वार्डं नं.१ के वासी कर रहे इंतजार

0

ग्राम पंचायत सिकन्द्रा के वार्डं नं. १ में स्ट्रीट लाईट लगने का इंतजार कर रहे वार्डंवासी। लंबे समय से सडक़ पर खड़े पोल पर कब लगेगी स्ट्रीट लाईट….. इस बात को लेकर इसी वार्डं के कुछ लोग २ मार्च शनिवार को ग्राम सरपंच से मुलाकात करने पहुॅचे थे। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार सरपंच को अपनी समस्या से अवगत करा चुके है मगर सरपंच उनकी समस्या पर कोई ध्यान नही दे रहे है। पद्मेश को जानकारी देते हुये वार्डं निवासी फुलवंता बाई ने बताया कि हम लोग अंधेरे में आना जाना करते है। सरपंच ने कई बार बोल चुका है कि स्ट्रीट लाईट लग जायेगी मगर अभी तक नही लगी है। बीते दो दिन पूर्व हमारे वार्डं नं.१ के रहवासी सरपंच से मिलने गये थे मगर सरपंच ने कोई संतोषजनक जबाब नही दिया। इससे हम आहत है। हम यही चाहते है कि हमारे वार्डं की सडक़ बत्ती जलना चाहिये। वही ग्रामीण गुलाब मड़ावी ने पद्मेश को बताया कि हमारी कोई बड़ी मांगे नही है। हम यही चाहते है कि इस वार्डं में स्ट्रीट लाईट लगाने की पहल की जाये साथ ही दो खंबे लगा दिये जाये तो पूरे वार्डं का कौना कौना रौशनी से जगमगा जायेगा। साथ ही वार्डं के कुछ हिस्से में सडक़ बनाई जाये मगर सरपंच इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे है। जिससे हम लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
इनका कहना है –
इस संबंध में दूरभाष पर चर्चा करते हुये ग्राम सरपंच सिकन्द्रा ने पद्मेश को बताया कि मेरे द्वारा स्टीमेट बनाकर एमपीईबी विभाग को भेजा जा चुका है। जिसकी राशी भी हमारे द्वारा विभाग को जमा करा दी गई है। दो दिन पूर्व वार्डं नं.१ के लोगों ने उनसे इस संबंध में पंचायत भवन में चर्चा भी की थी। जो राशी बची है हम उस राशी का इंतजाम कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here