करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर बात की है। करीना ने कहा कि जिस फोटो को लेकर प्रेग्नेंसी के रूमर्स फैले थे, दरअसल वो मॉर्फ्ड थी। साथ ही उन्होंने कहा कि वो कोई बच्चा पैदा करने वाली मशीन हैं क्या? और उन्हें बेबी चाहिए या नहीं यह चॉइस उन पर ही छोड़ दें। करीना ने कहा, “वो फोटो मार्फ की गई थी। मेरा पेट प्रेग्नेंसी जैसा दिख रहा था। मैं फोटो देखकर दंग रह गई थी। मैं 40 दिन की लंबी छुट्टियों पर थी और मुझे नहीं पता है कि मैंने कितने पिज्जा खाए होंगे। बस यही बात थी। मुझे अपने बढ़े हुए वजन के लिए खुद को समझाना पड़ा। मैंने खुद को बोला चिल, हम भी इंसान हैं।” महिलाओं के बढ़े हुए वजन को प्रेग्नेंसी समझ लेने पर करीना ने रिएक्ट करते हुए कहा, “क्या मतलब है आपका कि वो प्रेग्नेंट है क्या? क्या उसे एक और बच्चा होने वाला है? आपको क्या लगता है कि मैं मशीन हूं? मुझे बच्चा करना है या नहीं, ये चॉइस मेरे ऊपर छोड़ दो न।”










































