कलेक्टर कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की आयोजित हुई बैठक !

0

कलेक्टर कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई जो सांसद ढाल सिंह बिसेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में जहां दुर्घटना वाली जगह को ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के निर्देश दिए गए वहीं सड़क में साइड सोल्डर भरने, हेलमेट का प्रयोग अवश्य करने तथा सड़क में जहां भी गड्ढे हैं उन्हें भरने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान शहर में बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल के विषय को बालाघाट चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अभय सेठिया के द्वारा रखा गया, इस पर नगर पालिका सीएमओ द्वारा 11 से 12 लाख रुपए लगने की बात कही गई। जिस पर कलेक्टर द्वारा राशि की व्यवस्था हो जाने की बात कहते हुए ट्रैफिक सिग्नल को चालू करवाने के निर्देश नगरपालिका सीएमओ को दिए गए।

इस दौरान सांसद श्री बिसेन ने विश्वेश्वर्या चौक से जयस्तंभ चौक के बीच सड़क की चौड़ाई कम होने पर नाराजगी जताई तथा सड़क की चौड़ाई का ध्यान रखे जाने की बात कही। इसके अलावा सड़क से काफी हटकर विद्युत पोल एवं पीडब्ल्यूडी के पत्थर लगाए जाने के निर्देश दिए।

बसों के पार्किंग का विषय बैठक में काफी छाया रहा इस पर प्रशासन द्वारा जहां बसों के पार्किंग के लिए अलग जगह चिन्हित करने की बात कही गई, वही बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा कहा गया यहां बसस्टैंड में व्यवस्था ठीक है जो ठेलें ऑटो वगैरह खड़े रहते हैं उसके कारण व्यवस्था प्रभावित होती है। जिस पर एसपी द्वारा एक कमेटी गठित कर दो-चार दिनों तक शहर के विभिन्न जगहों में निरीक्षण किए जाने की बात कही गई।

बैठक के पश्चात बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि बसस्टैंड हटाना समस्या का हल नहीं है बसस्टैंड में कोई समस्या नहीं है ऑटो जीप ठेले चौपहिया वाहनों का अतिक्रमण टाइप हो गया है जिसके कारण बस स्टैंड में तकलीफ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here