नगर मुख्यालय से लगभग ४ किमी. दूर ग्राम पंचायत मिरेगांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विनीता सोनी के प्रतिष्ठान में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के द्वारा १९ नवंबर को देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी स्व.इंदिरा गांधी की १०५ वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गर्ई। यह कार्यक्रम ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भाऊराम गाड़ेश्वर, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र ढांड़े, दीपक तोमर, विनोद सोनी, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती संदेश सैय्याम सहित अन्य कांग्रेसियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसीजनों ने स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन-अर्चन करते हुए उनके बताये मार्गोंपर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा इंदिरा तेरा नाम रहेगा, इंदिरा गांधी अमर रहेÓ सहित अन्य नारे लगाते हुए उन्हें याद किया। इस अवसर पर कांग्रेसी पदाधिकारियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रनेत्री प्रियदर्शनी, आयरन लेडी सहित स्व.श्रीमती इंदिरा जी को अन्य नामों से जाना जाता है जिनका जन्मदिन आज पूरे राष्ट्र में मनाया जा रहा है उसी प्रकार लालबर्रा विकासखण्ड में भी उनकी १०५ वीं जयंती मनाई गई साथ ही उपस्थितजनों ने संगठित होकर स्व.इंदिरा गांधी जी के बताये मार्ग पर चलकर पार्टी व देशहित में काम करने का संकल्प लिया।










































