कांग्रेस-AAP में गठबंधन का ऐलान, 5 राज्यों में ऐसा रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला

0

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी में गठबंधन तय हो गया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में 7 सीटें हैं। यहां आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली सीट शामिल है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिसमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम सीट शामिल है।

हरियाणा में 9 सीट पर कांग्रेस, आप के खाते में 1 सीट

कांग्रेस महासचिव सांसद मुकुल वासनिक ने बताया कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं। यहां कांग्रेस 9 पर चुनाव लड़ेगी और 1 सीट कुरुक्षेत्र में आप के लिए रखी गई है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ सीट को लेकर लंबी चर्चा हुई है और आखिर में यह फैसला लिया गया है कि यहां से कांग्रेस का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here