वारासिवनी के ग्राम पंचायत कायदी के जोड़ापाट में ६-७ मई की दरम्यिानी रात्री में चोरी की वारदात हो गई। यह वारदात उस समय हुई जब मकान मालिक अपने पूरे परिवार के साथ कुछ घंटों के लिये शाम के वक्त किसी परिचित से मिलने भरवेली गये हुये थे।
इसी दौरान रात्री में अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर हाथ की सफाई कर दी। जिससे पीडि़त परिवार को लगभग ५ लाख रूपये के सोने व चांदी के जेवरात सहित नकदी रूपयों का नुकसान हुआ है।
हालांकि पीडि़त परिवार ने इस घटना की सूचना वारासिवनी पुलिस को दे दी है जिस पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर पीडि़त परिवार को तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहीं है।










































