कार अनियंत्रित होकर मकान में घुसा, चालक व परिजन बाल-बाल बचे

0

नगर मुख्यालय से लगभग ४ किमी. दूर ग्राम पंचायत बम्हनी के पास से गुजरी नाले के समीप निवासरत अमोली निवासी दशरथ भोंगाड़े के मकान में गुरूवार की रात करीब २ बजे कार अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसा जिससे कार के साथ ही मकान का दरवाजा व कॉलम क्षतिग्रस्त हो चुका है परन्तु चालक व मकान में निवासरत लोग बाल-बाल बचे गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला की अरटिका कार चालक गुरूवार की रात करीब २ बजे लालबर्रा से मंडला की ओर जा रहा था तभी बम्हनी के पास स्थित नाले की मोड़ाई में कार अनियंत्रित होकर सीधे दशरथ भोंगाड़े के मकान में जा घुसा जिसकी आवाज आने के बाद परिजन उठकर देखे तो कार के अंदर एक युवक दिखाई दिया जिसकी सूचना तत्काल डायल १०० पुलिस को दी गई और पुलिस घटना स्थल पहुंचकर कार के अंदर फंसे युवक को बाहर निकालकर पूछताछ किया तो उसने बताया कि मंडला जा रहा हूं जिसके बाद कार चालक डायल १०० पुलिस व ग्रामीणजनों को चकमा दे कर फरार हो गया। अगर यह हादसा दिन में घटित होता तो बहुत बड़ा हादसा घटित हो सकता था क्योंकि यह मार्ग लालबर्रा से समनापुर की ओर जाती है एवं जिस स्थान पर कार अनियंत्रित होकर मकान के अंदर घुसा है वहां लोग निवास करते है और मकान के सामने व रोड़ में दिन के समय लोग रहते है और वे कार की चपेट में आ सकते थे परन्तु रात्रि के समय सभी लोग सो हुए थे एवं मार्ग से आवागमन भी बंद हो गया था जिसके कारण बड़ा हादसा घटित नही हुआ परन्तु अरटिका कार की क्षतिग्रस्त स्थिति को देखकर ऐसा लगता है तो चालक को गंभीर चोट आई होगी परन्तु वहां बाल-बाल बच गया। मकान के अंदर अरटिका कार घुसने से दशरथ भोंगाड़े को करीब ४० हजार रूपये का नुकसान हुआ है जिसने थाने में शिकायत दर्ज करवाकर मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

चर्चा में दशरथ भोंगाडे ने बताया कि गुरूवार की रात करीब २.१० बजे अचानक मकान के सामने से कुछ टूटने की आवाज आई और दरवाजा के पल्ला सीधे मेरे पास आकर गिरा जिसके बाद उठकर देखे तो कार क्षतिग्रस्त अवस्था में मकान के दरवाजे के सामने दिखाई दिया जिसके अंदर चालक बैठा हुआ था जिसके बाद डायल १०० पुलिस को घटना की सूचना दी गई और चालक को बाहर निकाला गया साथ ही यह भी बताया कि अगर यहां हादसा दिन में घटित होता तो बहुत बड़ा हादसा घटित हो सकता था परन्तु रात में होने के कारण परिवार के लोग बाल-बाल बच गये । श्री भोंगाड़े ने बताया कि कार मकान के अंदर घुसने से सामने का दरवाजा व कॉलम क्षतिग्रस्त हो चुका है जिससे करीब ४० हजार रूपये का नुकसान हुआ है, पुलिस थाने में लिखित शिकायत कर दिये है एवं जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिया जाये उसके बाद ही कार को ले जाने देगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here