कार की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी घायल !

0

तिरोड़ी थाना अंतर्गत खवासा रोड ग्राम सीतापठोर के पास कार ने मोटरसाइकिल को ठोस मार दी । इस सड़क दुर्घटना में कार की ठोकर से मोटरसाइकिल में सवार पति पत्नी घायल हो गए ।

दोनों घायल अमरलाल सलामे 57 वर्ष और उसकी पत्नी सीता बाई सलामे 50 वर्ष दोनों ग्राम खरपड़िया थाना तिरोड़ी निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार
10 मई की शाम 7 बजे करीब अमरलाल अपनी पत्नी सीताबाई और नाती के साथ मोटरसाइकिल में खरपड़िया से ग्राम पिंडरई पिपरवानी शादी में शामिल होने जा रहे थे। तिरोड़ी से खवासा रोड ग्राम सीतापठोर के पास सामने से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को ठोस मार दी। कार की ठोकर से मोटरसाइकिल में सवार अमरलाल और उसकी पत्नी सीताबाई घायल हो गए वहीं उनके नाती शिवम 17 वर्ष को मामूली चोट आई ।

दोनों घायल पति पत्नी को कटंगी के अस्पताल में भर्ती किया गया था ।जहां से उन्हें जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here