किरनापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नेवरगांव कला घिसर्री नदी के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब महाराष्ट्र चंद्रपुर के ब्रम्हपुरी से बालाघाट बैहर स्थिति कुमादेही आ रहे एक परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। जहां तेज रफ्तार कार नेवरगांव कला सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई ।जिसके चलते कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वही इस सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों सहित दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल से गोंदिया रिफर किया गया है। जहां दोनों बच्चों को छोड़कर अन्य दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे में एक ही परिवार के तीन की मौत, तो चार घायल
बताया जा रहा है कि बैहर के ग्राम कुमादेही में एक बुजुर्ग जड़ी बूटी की आयुर्वेदिक दवाएं देता है। जिसके पास से दवा लेने के लिए महाराष्ट्र चंद्रपुर ब्रह्मपुरी निवासी एक परिवार बैहर जा रहा था।रविवार की सुबह लगभग 8 बजे रजेगांव से आगे बालाघाट रोड पर घिसर्री नदी के पास नेवरगांव कला में तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा जाने से उसमें बैठे परिवार के तीन सदस्यांे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हुए है।
मृतकों में कार सवार 35 वर्षीय मोनाली पति धनंजय चौधरी, 50 वर्षीय कुंदा पति विजय बडोले और 40 वर्षीय गिरीश पिता विजय बडोले की मौत हो गई।जबकी श्रीमती बबिता पति गिरिराज बडोले, कार चालक उसके ससुर 55 वर्षीय विजय पिता गणपत बडोले, की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं सड़क हादसे में बहू और ससुर के अलावा बबिता का 3 वर्षीय पुत्र हंसित पिता गिरिराज बडोले और भांजी 5 वर्षीय विदिशा पिता धनंजय चौधरी ऐसे कुल 4 लोग घायल है। जिसमें से दो छोटे बच्चों को छोड़कर बबीता की हालत गंभीर है, तो वहीं उसके ससुर विजय बडोले की हालत नाजुक बनी हुई है। जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए गोंदिया रिफर किया गया है।
दुपहिया वाहन चालक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ब्रम्हपुरी से कार में एक परिवार जिले के बैहर क्षेत्र के कुमादेही, आयुर्वेदिक दवा लेने आ रहा था।कार में ब्रम्हपुरी निवासी परिवार के सदस्यो में ससुर 55 वर्षीय विजय पिता गणपत बडोले कार चला रहे थे। जबकि कार में पत्नी 50 वर्षीय कुंदा पति विजय बडोले, पुत्र 40 वर्षीय गिरीश पिता विजय बडोले, बहु 35 वर्षीय बबिता पति गिरीश बडोले, बेटी 35 वर्षीय मोनाली पति धनंजय चौधरी और नातन पुत्र की बेटा 3 वर्षीय हंसित पिता गिरीश और पुत्री की बेटी 5 वर्षीय विदिशा पिता धनंजय चौधरी बैठे थे। वाहन रजेगांव से निकलकर आगे बड़ा ही थी मंगोली और नेवरगांव कला के बीच घिसर्री नदी के पास एक दुपहिया वाहन चालक को बचाने के चक्कर में कार चालक विजय बडोले से कार अनियंत्रित हो गई और जहां अनियंत्रित कार सड़क किनारे एक पेड़ से जाकर टकरा गई। घटना इतनी जबरदस्त थी पेड़ से टकराते ही कार के परखच्चे उड़ गये। जिसमें कार सवार 35 वर्षीय मोनाली पति धनंजय चौधरी ,मां 50 वर्षीय कुंदा पति विजय बडोले और पुत्र 40 वर्षीय गिरीश पिता विजय बडोले की मौत हो गई। जबकि कार चालक 55 वर्षीय विजय पिता गणपत बडोले की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उधर मामले की जानकारी लगते ही स्थानीय ग्रामीणों ने मृतकों के शव को कार से बाहर निकाला वहीं स्थानीय पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस में मृतक और घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए।जहा विजय बडोले की हालत अति गंभीर, तो वही बबीता और दो मासूम बच्चों हालत स्थिर बताई जा रही है। जहां चारों घायलों को गोंदिया अस्पताल के लिए रिफर किया गया है










































