पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने मंगलवार की देर शाम को किरनापुर टीआई रविंद्र कुमार बारिया को अचानक तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पुलिस लाइन लाइन अटैच कर दिया। इस दौरान यही जानकारी दी गई कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के मामले में टीआई श्री बारिया को निलंबित करते हुए किन्हीं चौकी प्रभारी एसआई हरिओम रघुवंशी को किरनापुर थाने की कमान सौप दी गई। वहीं दूसरी और जानकारी यही मिल रही है कि एसडीओपी लांजी का भी आगामी दिनों में स्थानांतरण हो सकता है?
लेकिन बुधवार को जैसे ही लोगों को इस बात की जानकारी लगी कि किरनापुर टीआई रविंद्र कुमार बारिया को निलंबित कर उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है, तो जितने मुंह उतनी बातें किरनापुर में सुनाई दी।
कोई कह रहा था बीते दिनों थाने में हुई एक गोपनीय बैठक के मामले में टीआई साहब पर कार्यवाही हो गई, तो कोई कह रहा था 8 मई को किरनापुर हिरी के पास हुए सड़क दुर्घटना की वजह से टीआई साहब निलंबित हो गए। तो कोई इस बात का दावा कर रहा था कि किरनापुर क्षेत्र में सट्टा बाजार अनियंत्रित होने की वजह से यह कार्रवाई की गई है।
चलिए हम आपको सिलसिलेवार इस पूरे मामले पर जानकारी देते हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ द्वारा किरनापुर टीआई रविंद्र कुमार बारिया को निलंबित किए जाने के पीछे 3 बड़े कारण बताए जा रहे हैं।
जिसमें पहला कारण बीते दिनों किरनापुर थाने में आयोजित की गई गोपनीय बैठक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिससे पुलिस विभाग की गोपनीयता और छवि खराब होने की बात कही जा रही थी।
जानकारी यही मिल रही है कि 8 मई को किरनापुर थाने से कुछ दूरी पर स्थित हिरी पेट्रोल पंप के पास एक बेलगाम कार चालक ने एक सड़क किनारे चल रही महिला को टक्कर मार दी थी। जिसमें महिला की तत्काल घटनास्थल पर मौत हो गई थी। और कार चालक दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस दौरान जानकारी मिल रही है कि टीआई रविंद्र कुमार बारिया द्वारा किरनापुर थाने में यह जानकारी दी गई थी कि वे परसवाड़ा में माहामहिम राज्यपाल के दौरे के लिए वीआईपी ड्यूटी के लिए जा रहे हैं। लेकिन घटना के बाद जब बालाघाट से वरिष्ठ अधिकारियों ने उनसे घटना के विषय में जानकारी ली तो उन्हें इस विषय में जानकारी नहीं थी और उन्होंने बताया कि वह बालाघाट में है।
जब वरिष्ठ अधिकारियों ने किरनापुर थाने में फोन लगाया तो पता चला कि टीआई श्री बारिया वीआईपी ड्यूटी पर नहीं गए हैं वह अपने निजी काम से बालाघाट गए हुए हैं। अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बिना बताए मुख्यालय छोड़ना और ऐसे सड़क दुर्घटना के दौरान लायन ऑर्डर की स्थिति निर्मित होना इस दौरान कोई बड़ी घटना हो जाना सहित अन्य मामलों में टीआई श्री बारिया की लापरवाही पाई गई थी।
इसी तरह टीआई श्री बारिया को लाइन हाजिर करने के मामले में तीसरी चर्चा जो बहुत जोरों पर है वह है किरनापुर क्षेत्र में सट्टा बाजार अनियंत्रित हो गया है। जानकारी मिल रही है कि किरनापुर में सट्टे का कारोबार जमकर फल फूल रहा है और इस विषय में कोई लगाम नहीं लगाई जा रही थी।
इसीलिए पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ द्वारा टीआई किरनापुर को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।
इस दौरान एक चर्चा और बड़ी सुर्खियों में है वह लाजी के एसडीओपी के स्थानांतरण की? जानकारी यही मिल रही है कि इन तीनों मामले में से दो मामले किरनापुर थाने में आयोजित गोपनीय मीटिंग का वीडियो वायरल होना और किरनापुर में सट्टे का कारोबार अनियंत्रित होने में लाजी के एसडीओपी का स्थानांतरण किया जा सकता है?








































