खेतों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए एक युवक के मुंह में कीटनाशक दवा चले जाने से उसकी तबीयत खराब हो गई. जिससे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक का नाम थाना लांजी ग्राम खोबसा निवासी 30 वर्षीय राजकुमार पिता बाबूलाल बावंथड़े बताया गया है. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार किसान है.जो खेती बाड़ी का काम करता है वह मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे खेत में दवा का छिड़काव करने गया था है। बताया जा रहा हैं की युवक द्वारा कीटनाशक दवा का ढक्कन मुंह से खोलने पर थोड़ी सी दवा उसके पेट में चली गई.जिसके बाद बारिश आ जाने की वजह से राजकुमार वापस अपने घर चला गया. घर जाने के बाद उसे चककर आने लगे और उल्टियां होने लगी. जिसने परिजनों को घटना से अवगत कराया। वही कुछ देर बाद युवक की हालत गंभीर होने पर उसे परिजनों द्वारा 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए लांजी के स्थानीय शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां के चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर कर दिया । फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उन जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है










































