कीटनाशक से बिगड़ी तबीयत,युवक ने किया कीटनाशक का सेवन !

0

भरवेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हीरापुर में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।युवक का नाम ग्राम हीरापुर निवासी 25 वर्षीय शरीफ कुरैशी बताया गया।जिसकी तबियत खराब होने पर उनके परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां युवक का उपचार जारी है। 

 प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिसके बाद उसे उल्टियां होने लगी और उल्टी में कीटनाशक की बदबू आ रही थी जिसके बाद परिजनों के द्वारा उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में लाकर भर्ती करा दिया गया है जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है, हालाकि युवक ने किस कारणों से कीटनाशक का सेवन किया है। इसकी जानकारी परिजनों को भी नही है। वही युवक भी इसकी जानकारी परिजनों को नही दे रहा है जिसके चलते इस बात का खुलासा नही हो पाया है कि युवक ने कीटनाशक का सेवन क्यों किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here