कुंए में डूबने से 50 वर्षीय कृषक की मौत !

0


लालबर्रा (पद्मेश न्यूज)। मुख्यालय से लगभग १२ किमी. दूर ग्राम पंचायत मोहगांव(ध) अंतर्गत स्थित ग्राम खोंगाटोला निवासी ५० वर्षीय कृषक काशीराम पिता मक्खनलाल नगपुरे की ५ जुलाई को खेत में स्थित कुंए में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीराम नगपुरे अपने खेत में स्थित कुंए में पानी की मोटर लगाने के लिये कुंए में उतरा था, ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि कुंए में जहरीली गैस थी जिसके प्रभाव में आने से वह बेहोश होकर पानी में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसके पश्चात ग्रामीणों की मदद से शव को कुंए से बाहर निकाला गया एवं पंचनामा कार्यवाही करने के पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। पद्मेश से चर्चा में मृतक के बड़े भाई चुरनलाल नगपुरे ने बताया कि सुबह उनका भाई और उसकी पत्नी काम करने के लिये खेत गये थे, पानी की मोटर जलने के बाद काशीराम मोटर बनवाकर लाया था जिसे लगाने के लिये वह कुंएमें नीचे उतरा था, वे काम करने के बाद खेत से घर वापस आ गये और दोपहर २ बजे जब खेत गये तो उनकी बहू ने बताई कि तुम्हारे भाई नही दिख रहे है जिस पर जब उन्होने कुंए में जाकर देखा तो कुंए में काशीराम नगपुरे के डूबने का अंदाजा हुआ जिसके बाद आसपास खेत में मौजूद लोगों को बुलाकर घटना की जानकारी दी गई एवं डायल १०० में सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here