कृषि उपज मंडी प्रांगण में रखा है गरीबों का गेंहू, नही हो रहा है वितरण

0

नगर मुख्यालय से लगभग ५ किमी दूर ग्राम पंचायत बकोड़ा स्थित कृषि उपज मंडी प्रागंण में पीडीएस वितरण का लगभग ७०७० क्विंटल गेंहू पड़ा हुआ है बावजूद इसके प्रशासन के द्वारा विगत ६ माह से गरीबों को उचित मूल्यों की दुकानों से गेंहू का वितरण नही किया जा रहा है ऐसी स्थिति में गरीब मजदूरों को बाजारों से महंगे दामों में गेंहू व आटा खरीदना पड़ रहा है या फिर चांवल का ही सेवन करना पड़ रहा है जिससे रोटी का सेवन करने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर शासन-प्रशासन के द्वारा गरीब राशन कार्डधारियों से कहा जा रहा है कि गेंहू आगे से नही आ रहा है इसलिए वितरण नही कर रहे है जबकि शासन के द्वारा रबी सीजन में गेंहू व चना की खरीदी की गई थी जिसे मंडी प्रांगण में रखी गई है परन्तु वेयर हाउस के द्वारा वर्तमान समय तक सोसायटियों को गेंहू आबंटित नही किया गया है जो डम्प रखा हुआ है। २८ नवंबर से कृषि उपज मंडी बकोड़ा में वृहत्ताकार सेवा सहकारी समिति लालबर्रा व मिरेगांव के द्वारा संयुक्त रूप से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की जा रही है परन्तु मंडी प्रांगण में पीडीएस का करीब ७०७० क्विंटल गेंहू डम्प होने के कारण धान खरीदी करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समिति के धान खरीदी प्रभारी के द्वारा उ’चाधिकारियों को कृषि उपज मंडी प्रांगण में डम्प गेंहू को अन्य स्थान पर किये जाने की मांग की है ताकि धान खरीदी करने में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
गेंहू रहने के बाद भी नही हो रहा वितरण
आपको बता दे कि बालाघाट जिले को कृषि प्रधान जिला कहा जाता है जहां धान के बाद गेंहू की खेती होती है उसके बावजूद भी प्रशासनिक अमलें के द्वारा गेंहू का भंडारण नही आने की बात कहकर उचित मूल्यों की दुकानों से गरीबों का गेंहू वितरण नही किया जा रहा है। जबकि जिले सहित लालबर्रा विकासखण्ड में शासन के द्वारा रबी सीजन में गेंहू की खरीदी की गई है और पीडीएस व एएसएस का गेंहू डम्प पढ़ा हुआ है उसके बाद भी विगत ६ माह से उचित मूल्यों की दुकानों से गरीब राशनकार्डधारियों को गेंहू का वितरण नही किया जा रहा है जिसके कारण गरीबों के थाली से रोटी गायब हो चुकी है। वहीं दुसरी ओर प्रशासन के द्वारा कहा जा रहा है कि शासन स्तर से गेंहू नही आ रहा है तो फिर कृषि उपज मंडी बकोड़ा में पीडीएस व एएसएस का रखा ७०७० क्विंटल गेंहू कहा का है जबकि उक्त गेंहू शासन के द्वारा ही रखवाया गया है। गेंहू रहने के बाद भी गेंहू का वितरण नही करने से गरीब राशनकार्डधारियों में शासन-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। वहीं उचित मूल्य की दुकान के सेल्समेनों का कहना है कि अगर शासन से गेंहू का आबंटन हमें प्राप्त हो जाता है तो वितरण किया जायेगा परन्तु ६ माह से गेंहू नही आ रहा है जिसके कारण वितरण नही कर पा रहे है। गरीब राशनकार्डधारियों से शासन-प्रशासन से कृषि उपज मंडी बकोड़ा प्रांगण में पीडीएस का डम्प गेंहू को उचित मूल्यों की दुकानों में पहुंचाकर वितरण करवाने की मांग की है।

दूरभाष पर वेयर हाउस गोदाम लालबर्रा के प्रभारी संतकुमार भलावी से कृषि उपज मंडी बकोड़ा में पीडीएस का डम्प गेंहू को उचित मूल्यों की दुकानों में पहुंचाकर गरीबों को वितरण करने के संबंध में चर्चा करने का प्रयास किया गया परन्तु संपर्क नही हो पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here