कृषि विभाग अधिकारी के घर से सोने चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट।शहर वासियों को इन दिनों सावधान होने की जरूरत है क्योंकि नगर मे बेखौफ घूम रहे अज्ञात चोर मौका मिलते ही आए दिनों चोरी की वारदातो को अंजाम दे रहे हैं। जहां नगर में पिछले दिनों हुई चोरी की कुछ वारदातों का पुलिस अब तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है तो वहीं बीती रात किन्ही अज्ञात चोरों ने नगर के वार्ड नं 5 श्रवण नगर के 2 सुनो मकानों को अपना निशाना बनाया है। जहां अज्ञात चोरो ने शिक्षक के घर मे घुसकर चोरी का असफल प्रयास किया तो वही कृषि विभाग बालाघाट में पदस्थ एक अधिकारी के सुने घर का ताला तोड़कर घर मे रखे सोने चांदी के जेवरात चुराकर भाग गए।हालांकि चोरों की यह काली करतूत शिक्षक के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।उधर शनिवार की रात मकान में चोरी हो जाने की सूचना मिलते ही मकान मालिक दम्पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।जहा मिली शिकायत पर पुलिस द्वारा मौके स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।।

केंद्रीय विद्यालय सिवनी में पदस्थ शिक्षक के घर चोरी का किया प्रयास
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 5 श्रवण नगर निवासी अनिल रहांगडाले केंद्रीय विद्यालय सिवनी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं, जो फिलहाल अपने परिवार के साथ सिवनी में ही निवास कर रहे हैं। जबकि उनके घर पर उनकी साली निवास करती है जो की नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है।बताया गया कि नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्रा अपने गांव गई हुई थी। जबकि शिक्षक अनिल राहंगडाले के मकान के ऊपर माले में दो किराएदार रहते हैं,जो घटना के वक्त अपने परिवार के साथ अपने कमरे में सोए हुए थे।जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 01 से 1:30 बजे के बीच कुछ अज्ञात चोरों ने दीवार फांदकर उनके घर के भीतर प्रवेश किया,पहले तो उन अज्ञात चोरों ने घर के चारों तरफ से घर की रेकी की, लेकिन वहां सीसीटीवी कैमरे लगे होने के चलते उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दिया और कैमरे को क्षतिग्रस्त करके वहां से भाग गए। लेकिन उनकी यह काली करतूत मकान में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।

कृषि विभाग में पदस्थ अधिकारी के सुने घर का ताला तोड़ चोरी की वारदात को दिया अंजाम
उधर अज्ञात चोरों ने वार्ड नंबर 5 श्रवण नगर के ही दूसरे मकान में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण नगर निवासी जगदीश श्रीनाग, कृषि विभाग बालाघाट में अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। जबकि उनकी पत्नी शशि श्रीनाग जिला कटनी के एक स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ हैं।वही उनके दोनों बच्चे भोपाल में पढ़ाई कर रहे हैं।बताया गया की घटना के वक्त श्रीमती शशि श्रीनाग कटनी में थी,जबकि कृषि विभाग बालाघाट में पदस्थ अधिकारी जगदीश श्रीनाग घर पर ताला लगाकर किसी काम से 2 दिनों के लिए नागपुर गए हुए थे। जब भी शनिवार की शाम घर वापस आए तो उन्हें मुख्य द्वार के दरवाजे का कुंदा टूटा हुआ दिखाई दिया। घर के भीतर प्रवेश करने पर अलमारी, व पेटी खुली हुई दिखाई दी और घर का सामान बिखरा हुआ था। जिसकी जानकारी उन्होंने अपनी पत्नी श्रीमती शशि श्रीनाग को दी, जब उनकी पत्नी ने घर पर आकर देखा तो घर में रखी 3 जोड़ी चांदी का खुचना, 2 जोड़ी चांदी की बिछिया, बेटी के लिए खरीदकर रखे गए सोने के कान के टॉप्स, 2 सोने की लौंग, 01 हीरे की लौग,औऱ 1 चांदी का है हाय सहित अन्य जेवरात चोरी हो गए थे, जिसकी सूचना उन्होंने रविवार को कोतवाली पुलिस को दी।उधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरों की काली करतूत
उधर एक ही वार्ड और एक ही मोहल्ले में दो जगह चोरी हो जाने की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।इसी दरमियान स्थानीय लोगो ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज की तलाशी ली, जहां केंद्रीय केंद्रीय विद्यालय सिवनी में पदस्थ अनिल रहांगडाले के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात चोरों की काली करतूत कैद हो गई। जहां सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर पर प्रवेश करते और घर में के चारों तरफ घूमकर चोरी का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं।वीडियो फुटेज भी मकान मालिक द्वारा पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
उधर मामले की जानकारी मिलते ही रविवार दोपहर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी एकत्र की, तो वहीं पर पीड़ितों के बयान दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस द्वारा जल्द ही इस मामले में लिप्त आरिपियो को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किए जाने की बात कही गई है।

चोरों को ना पुलिस का डर, ना कानून की परवाह
एक ओर पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे जिले में उचित कानून व्यवस्था और मुस्तैद प्रशासन होने का दावा किया जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर नगर सहित पूरे जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। जिस पर अंकुश लगाना पुलिस प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। जहा चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें ना तो पुलिस का डर है और ना ही कानून की परवाह। जो बेखौफ होकर आए दिनों चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिले में लगातार बढ़ते जा रहे चोरी के इन मामलों के चलते जिले का क्राइम ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है।इसी बीच वार्ड नं 5 श्रवण नगर के एक मकान में चोरी का प्रयास तो वही दूसरे मकान में चोरी की घटना समाने आई है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने कोतवाली थाना में आवेदन देकर की है ।जहां पीड़ित से मिले आवेदन के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस की पेट्रोलिंग पर उठ रहे सवाल
नगर में फिर हुई चोरी की इस वारदात ने पुलिस पेट्रोलिंग पर एक बार फिर से सवाल उठा दिए हैं
जिस जगह पर चोरी हुई वह सामान्य इलाका है। सरेखा बायपास होने के चलते देर रात तक चहल-पहल बनी रहती है। बावजूद इसके भी वहाँ चोरी की वारदात होने पर पुलिस की पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठने लगे हैं जिस पर ऐतराज जताते हुए पीड़ित परिजनों ने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here