केशव स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का हुआ आयोजन

0

नगर में स्थित केशव इंग्लिश स्कूल में 6 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रीमती चेतन देवरस संस्था अधीक्षक जितेंद्र टेंभरे प्रभारी प्राचार्य कुमारी देवांशी गौतम की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थित जनों के द्वारा मां सरस्वती भगवान श्री कृष्ण और भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं के भगवान कृष्ण पर आधारित नाटक नृत्य गीत और भाषण की शानदार मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों के द्वारा भगवान कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व बताया गया। जिसके बाद विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें तीन मटकिया फोड़ कर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जमकर खुशी मनाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा शिक्षक शिक्षिका सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here