कैबिनेट विस्तार से पहले इन 12 मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा, रविशंकर प्रसाद व जावडेकर भी शामिल

0

नई दिल्ली Modi Cabinet । केंद्रीय मंत्रिमंडल में आज शाम को विस्तार किया जाएगा, उससे पहले कुछ मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला शुरू हो गया है। कैबिनेट विस्तार से पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावडेकर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा संतोष गंगवार, देबोश्री चौधरी, बाबुल सुप्रियो और डीवी सदानंद गौड़ा सहित 12 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है। साथ ही संजय धोत्रे और राव साहेब दानवे के भी इस्तीफे की सुगबुगाहट है। वहीं थावरचंद गहलोत की नियुक्ति कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में मंगलवार को पहले ही कर दी गई है, इसलिए यह मंत्री पद भी खाली हो चुका है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि शाम तक कुछ और मंत्रियों का भी इस्तीफा हो सकता है।

ये है वो 12 मंत्री, जिन्होंने सौंपे इस्तीफे

– रविशंकर प्रसाद, क़ानून मंत्री

– प्रकाश जावड़ेकर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय

– थावरचंद गहलोत, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

– डॉ हर्षवर्धन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

– संतोष गंगवार, केंद्रीय श्रम मंत्रालय

– रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय

– रतनलाल कटारिया

– संजय धोत्रे, राज्य मंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय

– देबोश्री चौधरी, राज्य मंत्री, महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय

– बाबुल सुप्रियो, राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय

– सदानन्द गौड़ा, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय

– प्रताप सारंगी, राज्य मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय

शाम 6 बजे होगा मंत्रिमंडल विस्तार

गौरतलब है कि मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार करीब 2 साल बाद हो रहा है और करीब 20 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है, वहीं कुछ मंत्रियों के काम से असंतुष्ट प्रधानमंत्री मोदी उन्हें हटा भी सकते हैं। इसी कारण मंत्रिमंडल में शामिल कुछ सदस्यों से इस्तीफे भी मांगे जा रहे हैं। गौरतलब है कि आगामी कुछ माह में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है। इसी के मद्देनजर कैबिनेट में भी बदलाव किया जा रहा है। साथ ही कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण निर्मित हुए विपरीत परिस्थितियों के कारण सरकार की काफी किरकिरी हुई थी, इसलिए भी प्रधानमंत्री मोदी डैमेज कंट्रोल करते हुए कैबिनेट में फेरबदल कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here