क्या और महंगा होगा लोन, 6 अप्रैल को मौद्रिक नीति समिति की बैठक, जताई जा रही यह आशंका

0

क्या लोन एक बार फिर महंगा होने जा रहा है? अगले महीने के पहले हफ्ते में होने वाली मौद्रिक नीति समिति की बैठक से पहले यह आशंका जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की वृद्धि कर सकता है।वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति लाने से पहले विभिन्न घरेलू और वैश्विक कारकों को ध्यान में रखने के लिए रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 3, 5 और 6 अप्रैल को होने जा रही है। 6 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से फैसले की जानकारी दी जाएगी।फरवरी में हुई अपनी अंतिम नीति बैठक में RBI ने नीतिगत दर या रेपो को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया था।

1 अप्रैल से पान मसाला पर 51 और सिगरेट पर 100 प्रतिशत जीएसटी सेस

इस बीच, केंद्र सरकार ने पान मसाला, सिगरेट और तंबाकू के अन्य उत्पादों पर जीएसटी कंपनसेशन सेस अधिकतम दर से लागू करने का फैसला किया गया है। यह अधिकतम सेस इन उत्पादों की खुदरा बिक्री मूल्य के आधार पर वसूला जाएगा। जीएसटी कंपनसेशन सेस की यह अधिकतम सीमा शुक्रवार को लोकसभा में पारित वित्त विधेयक 2023 में संशोधन के जरिये तय की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here