खंडवा में उपचुनाव की घोषणा के साथ बढ़ी राजनीतिक हलचल

0

मध्य प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों ने अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है। बावजूद इसके चुनाव की तैयारियों को लेकर दोनों ही दल पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। भाजपा संगठन में दिग्गज मंत्रियों को लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो दौरे करके कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का आव्हान कर रहे हैं। इधर कांग्रेस में पूर्व सांसद अरुण यादव द्वारा सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। हालांकि अरुण यादव के नाम को लेकर फलहाल कांग्रेस पार्टी एकमत नहीं है। विदित हो कि खंडवा लोकसभा चुनाव सहित निवाड़ी, पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा में 30 अक्टूबर को मतदान होना है।

निर्वाचन आयोग ने की घोषणा कर दी है। खंडवा लोकसभा अंतर्गत 1959000 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। खंडवा लोक सभा में चार जिलों की 8 विधानसभा में शामिल है। प्रशासन ने मतदान के लिए 2367 मतदान केंद्र बनाए हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार एक से आठ अक्टूबर तक नामांकन जमा होंगे। 30 अक्टूबर को मतदान और 2 नवंबर को परिणाम जारी होंगे। उप चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लोकसभा उप चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विकास कार्यों को लेकर की गई घोषणाएं कितनी कारगर साबित होती हैं, ये जनता ईवीएम की बटन दबाकर तय करेगी। इधर प्रशासनिक तौर पर भी लोकसभा उपचुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं के लिए कर्मचारियों की तैनाती के लिए सूची बनने लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here