खापा से झालीवाड़ा मार्ग का शीघ्र हो निर्माण

0

ग्राम पंचायत खापा से झालीवाड़ा मार्ग काफी कच्चा होने के साथ ही काफी जर्जर हालत मे है। लगातार खापा वासी शासन प्रशासन से यह मांग कर रहे है कि यह दो किलोमीटर के मार्ग का निर्माण किया जाये। करीब १ वर्ष पूर्व ग्रामीणो ने मार्ग निर्माण की मांग को लेकर जिलाधीश को ज्ञापन भी सौपा था वही जनप्रतिनिधियो से भी मार्ग निर्माण किये जाने की गुहार लगाई थी। इस मार्ग पर सबसे ज्यादा तकलीफ बरसात के समय होती है जब पूरा मार्ग कीचड़ मे सरोबर हो जाता है। जिसकी वजह से खंडवा, खापा के हाईस्कूल पढऩे वाले बच्चे झालीवाड़ा स्कूल नही जा पाते। वही मार्ग किनारे जिन किसानो की खेती है वे भी ठीक तरीके से अपने खेत नही पहुॅच पाते है। ऐसे मे ग्रामीणो ने शासन प्रशासन से यह मांग की है कि इस मार्ग की दुर्दशा को देखते हुये इस मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाये।
लंबे समय से कर रहे मार्ग निर्माण की मांग – चंदूलाल गौतम
इस संबंध मे पद्मेश को जानकारी देते हुये ग्रामीण चंदूलाल गौतम ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण के लिये हम लोग काफी समय से मांग उठा रहे है। मार्ग पर धुल कीचड़ गड्डे सहित एक नाला भी पड़ता है। हम लोगो को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। अगर हमे झालीवाड़ा जाना होता है तो हम लोग मेहंदीवाड़ा होते हुये जाना अधिक पसंद करते है। मार्ग का कुछ हिस्सा झालीवाड़ा पंचायत अंर्तगत आता है वही आधा से थोड़ा ज्यादा हिस्सा खापा पंचायत मे आता है। हम यही चाहते है कि मार्ग का निर्माण किया जाये।
स्कूल पढऩे वाले बच्चे व किसानो को होती है काफी परेशानी – शिवप्रसाद पारधी
वही ग्रामीण शिवप्रसाद पारधी ने पद्मेश को बताया कि मार्ग का निर्माण होना अति आवश्यक हो गया है। हमारे ग्राम के अलावा खंडवा के बच्चे झालीवाड़ा पढऩे जाते है जिन्हे बहुत तकलीफ होती है। मार्ग पर बड़े बड़े गड्डे है। वही एक नाला था जो गिर चुका है। जिससे भी आवागमन प्रभावित होता है। किसान जब बैलगाड़ी से बोझे लाता है तो कई बार सडक़ के खराब होने के कारण बोझे गिर जाते है। जिससे हम सभी लोग काफी परेशान है। हमारी यही मांग है कि सडक़ का निर्माण किया जाये।
ग्रेवल सडक़ निर्माण के लिये जिला पंचायत मे भेजी गई है फाईल – देवीप्रसाद गौतम
इस मामले मे ग्राम सरपंच देवीप्रसाद गौतम ने पद्मेश को बताया कि खापा से झालीवाड़ा मार्ग के लिये हमने ग्रेवल सडक़ बनाये जाने जिला पंचायत मे प्रस्ताव भेज दिया है। यह फाईल हमने पूर्व जिला पंचायत सीईओ को सौपी थी। मगर उनका स्थानांतरण हो गया और हमारी फाईल अटक गई। इसके बाद चुनाव आ गये। वर्तमान सीईओ साहब की पूरी फाईल हस्ताक्षर के लिये जिलाधीश के पास जाती है। जिसकी वजह से विलंब हो रहा है। खापा से झालीवाड़ा मार्ग पर हमारे जिला पंचायत सदस्य लोमहर्ष बिसेन ने एक पाईप पुलिया भी दिया है। आचार सहिंता खत्म होने के बाद हम पाईप पुलिया का निर्माण तो प्रारंभ कर देंगे और इसी तरह हमे ग्रेवल रोड़ की स्वीकृृति प्रदान हो गई तो दोनो ही कार्य अच्छे ढ़ंग से करेंगे। बीच मे हमारे द्वारा जो फाईल ग्रेवल सडक़ के लिये भेजी गई थी उसमे एक तकनीकी फॉल्ट आ गया था। खापा और झालीवाड़ा के बीच कुछ स्थान पर डब्लू बीएम रोड़ है जिसकी वजह से एक बार हमारी फाईल वापस आ गई थी जिसे पुन: भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here