वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। वारासिवनी पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कायदी में खेत से पानी की मोटर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें जंगली सूअर से खेत की जगवाली कर पानी चला रहे किसान ने मोटर पंप चोरी कर रहे ग्राम के व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ कर वारासिवनी थाने में मामले की जानकारी दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कायदी निवासी सेवानिवृत्ति सैनिक जितेंद्र सुलाखे के द्वारा अपनी फ सल को पकाने के लिए खेत में जल स्रोत तैयार कर मोटर से पानी चलाया जा रहा था। जहां पर जंगली सूअर का आतंक होने के कारण उनके द्वारा समय समय पर जाकर खेत में देखरेख की जा रही थी। ऐसे ही वह अपने खेत में घूमते हुए दो दिवस पूर्व रात करीब ११.३० बजे गए हुए थे जहां पर उन्होंने देखा कि उनके खेत में लगे मोटर पंप और पाइप को किसी व्यक्ति के द्वारा निकाल लिया गया है और वह ले जा रहा है। जिसे आसपास के ग्रामीणों को सूचना देकर मौके पर रंगे हाथ पडक़र इसकी शिकायत पुलिस १०० डायल में की गई इसके अगले दिन ग्राम में बैठक कर उसे छोड़ दिया गया। परंतु दो दिवस बात उनके द्वारा ग्रामीणों के साथ वारासिवनी थाने में आकर घटना की जानकारी देकर मामले में उचित कार्यवाही करने की मांग की गई।
जंगली सूअर से परेशान ग्रामीणजन
ग्राम पंचायत कायदी में किसानों की सबसे बड़ी समस्या जंगली सूअर बनी हुई है जहां पर किसान अपने खेतों में पूरे समय उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं। उनके द्वारा मोटर पंप के माध्यम से पानी चलाया जा रहा है क्योंकि नहर का पानी पर्याप्त रूप से नहीं मिल पाया है और फ सल खराब होने का डर उनको लगा हुआ है। जिसके कारण वह ट्यूबवेल एवं अन्य स्रोतो से मोटर के माध्यम से खेतों में पानी ला रहे हैं। इस दौरान उनकी पानी की मोटर खेत फ सल को जंगली सूअर नुकसान ना पहुंचाएं यह सोच लेकर लगातार खेत मालिकों के द्वारा निगरानी की जा रही है। ऐसे में पूर्व में भी कुछ पानी की मोटर अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चोरी कर ली गई है। हालांकि वर्तमान तक मामले में कुछ नहीं होने की बात ग्रामीण कह रहे हैं। परंतु इस बार चोरी कर रहे व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ कर थाने में जानकारी दी गयी।
मोटर चोरी करने वालो पर पुलिस उचित कार्यवाही करें-जितेन्द्र सुलाखे
जितेंद्र सुलाखे ने बताया कि २ दिन पहले हमारे ग्राम में हमारे घर के खेत में पानी की मोटर लगाकर खेतों में पानी चलाया जा रहा था। वर्तमान में पानी की बड़ी समस्या है जिस कारण से हमें काफ ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हमारे जैसे और भी लोग खेतों में पानी चला रहे हैं। जहां हमारे मोटर पाइप को चोरी कुछ लोग कर रहे थे यह घटना हमने उस समय देखी जब हम खेत में देखने के लिए आए थे। क्योंकि जंगली सूअर का आतंक है नुकसान ना हो इसलिए ११.३० बजे खेत में आए। तो देखा की दो लोग मोटर और पाइप निकालकर ले जा रहे थे उसी की शिकायत करने हम यहां आए हैं उनके द्वारा मोटर को निकाल लिया गया था। पाइप को लपेट लिया गया था जिनकी हमने फ ोटो भी खींची है उन्हें रोका रंगे हाथ पकड़ा फि र किसानो की एक बैठक हुई और उन्हें समझाइस दी गई और फिर नहीं माने तो थाने में आए हैं।
कई बार मोटर चोरी हुई है परंतु आज तक कोई पकड़ा नहीं गया है-वीरेन्द्र लिल्हारे
वीरेंद्र लिल्हारे ने बताया कि खेत में पानी की बहुत ज्यादा कमी है दिन रात हम मेहनत कर पानी चला रहे हैं। फ सल पकने पर आ गई है हमारा पूरा ध्यान इस पर है जंगली जानवर का भी बहुत ज्यादा प्रकोप है और आतंक रहता है। ऐसे में हम जगवाली कर रहे हैं पानी की मोटर या खेत को कोई नुकसान ना हो तभी यह हो गया पाइप को लपेट लिया गया था मोटर ले जा रहे थे। इसके पहले भी कई बार हमारे यहां मोटर चोरी हुई है परंतु आज तक कोई पकड़ा नहीं है।










































