जनपद पंचायत खैरलांजी मे ५ अगस्त को नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्यो का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इस दौरान शपथ ग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सासंद बोधसिंग भगत के द्वारा की गई एवं मुख्य अतिथि के रूप खनिज निगम अध्यक्ष एंव वारासिवनी खैरलांजी विधायक प्रदीप जायसवाल एंव झरिया पूर्व सरपंच गुनाराम बघेले विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष आशु गुनाराम बघेले को अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण खनिज निगम अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के द्वारा दिलायी गई तथा उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद लिल्हारे तथा सभी जनपद सदस्यो को पद की शपथ ग्रहण मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीआर करपे के द्वारा दिलाई गई ।
जनता के विश्वास से ही हमारी पहचान है – विधायक जायसवाल
इस दौरान विधायक प्रदीप जायसवाल ने अपने उद्बोधन मे कहा की जनपद के विकास मे पूरा सहयोग दिया जायेगा। जनता सर्वोपरि है जनता के विश्वास से हमारी पहचान होती, पूरा मार्गदर्शन और सहयोग पुरे ५ साल जनपद को दिया जायेगा। खैरलांजी वारासिवनी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। १५ सडको का निर्माण किया गया है जिससे जनता को सुविधा हो रही है तथा नवेगांव ख से डोंगरिया तथा पिंडकेपार से फोगलटोला सडक़ स्वीकृत की गई है शीघ्र टेंडर कर निमार्ण कार्य शुरू होगा।
जनता के विश्वास पर खरा उतरने का करे प्रयास – पूर्व सांसद भगत
पूर्व सांसद बोधसिंग भगत ने उद्बोधन मे कहा कि नवनिर्वाचित जनपद प्रतिनिधी क्षेत्र का चहुंमखी करेंगे और जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे ऐसी में आशा करता हूॅ। एक दिन मे जनता का विश्वास नही होता बरसो तक संघर्ष किया जाता है तब जनता का विश्वास होता है। सब मिलकर विकास को आगे बढ़ाये। श्री भगत ने कहा कि जनता ही हमारे लिये सर्वोपरि है उसके मुताबिक ही विकास कार्य होना चाहिये में आप सबसे यही अपेक्षा करता हूॅ कि आप लोग जनता के विश्वास पर खरे उतरेंगे।
सभी के मिले सहयोग के लिये आभार – जनपद अध्यक्ष
अध्यक्ष आशु गुनाराम बघेले ने अपने उद्बोधन मे कहा की सभी के सहयोग की सराहना करते हुये कहां कि अब सब मिलकर जनपद क्षेत्र का विकास किया जायेगा। शासन की योजनाओ का लाभ पात्र हितग्राही स्वंय कार्यालय मे आ कर संबंधित अधिकारी से मिलकर आवेदन करे किसी भी एंजेट से संपर्क न करे।
विकास की गंगा को आगे बढ़ाने का लक्ष्य – जनपद उपाध्यक्ष
उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद लिल्हारे ने कहा कि जनता ने हम पर जो विश्वास किया है उस काम को पूरी निष्ठा के साथ सब मिलकर करेंगे और विकास की गंगा को आगे बढायेंगे। इस अवसर पर बुधराम बिसेन, रिषी शुक्ला, गुनाराम बघेले पूर्व सरपंच झरिया, रवि सोनकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशन नागपुरे, राज कुमार बहेटवार, सहेशराम बहेटवार,बोधराज जैतवार, शैलेन्द्र तिवारी, नरेन्द्र साहु, डॉक्टर पुष्पेंद्र देशमुख सरपंच दुधारा, दाऊद मंसूरी, राम प्रसाद तितरमारे सरपंच खैरी, झंकार कटरे, छाया रांगहडाले सरपंच खरखड़ी, विक्की ऐडे, मोनु लिमजे,जसवंत पटले, शिवानंद रिनायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री करपे, प्रकाश ऊके जिला पंचायत सदस्य तथा अन्य जनपद कर्मचारी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि खैरलांजी में सभी २४ जनपद सदस्यों में से २४ ने शपथ लेकर कार्यक्रम को नई उचाइयां प्रदान की।








































