बॉलीवुड के बेहतरीन स्टार सनी देओल ने अपनी फिल्म गदर को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी है। 19 अक्टूबर गुरुवार को सनी अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। सनी, धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बड़े बेटे हैं। सनी का असली नाम अजय सिंह देओल है। सनी एक्टर का निकनेम है। फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले सनी ने इसी नाम से अपनी शुरुआत की। सनी के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ खास किस्से बताने जा रहे हैं। 90 के दशक में सनी ने अपनी अलग ही पहचान बना ली थी।
90 के दशक के सुपरस्टार थे सनी
अपने पिता धर्मेंद्र की तरह ही सनी एक्टर बनना चाहते थे। वे एक्टिंग को लेकर काफी पैशनेट थे। सनी ने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड से पूरी की थी। उन्होंने बर्मिंघम में ओल्ड वर्ल्ड थिएटर से एक्टिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने फिल्म बेताब से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। सनी ने अपने एक्शन भरे अंदाज से इंडस्ट्री को एक नया हीरो दिया। सनी अपने काम में काफी सक्सेस हासिल कर रहे थे, लेकिन उनके को-स्टार के साथ उनके व्यवहार काफी खराब हो रहे थे। शाहरुख खान और अनिल कपूर से सनी का ऐसा मनमुटाव हुआ कि उनके साथ उन्होंने काम करने से ही मना कर दिया।
शाहरुख को लेकर गुस्से में थे सनी
जब सनी लगातार हिट फिल्में दे रहे थे, तब उन्हें यश चोपड़ा की फिल्म डर ऑफर हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने हीरो का किरदार निभाया था और शाहरुख ने विलेन का। उस समय सनी की पॉपुलैरिटी ज्यादा था। कुछ समय बाद सनी को इस बात का अहसास हुआ की फिल्म में हीरो से ज्यादा विलेन का स्क्रीन टाइम ज्यादा है। इस फिल्म से शाहरुख को ज्यादा फेम मिली। इसके बाद सनी काफी नाराज हो गए और उन्होंने यश चोपड़ा के साथ दोबारा काम न करने की कसम खाई। वे इसे लेकर इतने गुस्से में थे कि जब फिल्म सेट पर उन्होंने जेब के अंदर हाथ डाला था, तो वह भी गुस्से के कारण फट गई थी। इसे लेकर शाहरुख से भी उनकी लड़ाई हुई थी। 16 साल तक दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की।