गर्रा में बच्चा चोरी करते एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, वारासिवनी पुलिस ने शुरू की जांच !

0

वारासिवनी थाना अंर्तगत औद्योगिक नगरी गर्रा में शनिवार को ग्रामीणों के द्वारा बच्चा चोर के नाम पर दो आरोपियों को पुलिस के सुर्पुद किया गया है। जिसमें वारासिवनी पुलिस के द्वारा अपहरण का अपराध दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी रीता हेमेन्द्र सिलेकर निवासी गर्रा जब घर पर अकेली अपने बच्चे के साथ थी और पति हेमेन्द्र पिता भरतलाल सिलेकर काम करने के लिये बाहर गये थे।

इस दौरान प्रार्थी ने अपने ३ वर्षीय बच्चे रूसन सिलेकर को सामने बैठालकर नहाने के लिये चले गई थी। जिसके बाद जब वो वापसी आयी तो उसका बच्चा घर में नही था जिसकी आसपास पतासाजी करने पर भी कुछ पता नही चला। जिस पर पड़ोसी ने बताया कि कुछ दूर स्थित झाड़ी में उसका बच्चा किसी व्यक्ति के साथ दिखाई दिया है।

जब वो उस स्थान की ओर जा रही थी तभी झाड़ी में से माहिर हुसैन निवासी थाना कटोराताल जिला उधमसिंह उत्तराखंड बाहर निकला ठीक उसी के पीछे बच्चा भी निकला जिस पर महिला द्वारा हल्ला मचाकर पड़ोसियों को बुलाया गया।

जिन्होने उक्त व्यक्ति और एक अन्य व्यक्ति शोएब खान थाना लकवा देहात जिला हापुर उत्तरप्रदेश निवासी जो साड़ी बेच रहा था उसे भी ग्रामीणों ने माहिर के साथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने प्रार्थी रीता सिलेकर की रिपोर्ट पर माहिर पिता उमर हुसैन के खिलाफ भादवि की धारा ३६३, ३६८ के तहत अपराध पंजीबध्द कर मामलें को जॉच में लिया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here