गाउन पहने लंबे बालों में नजर आए नवाजुद्दीन सिद्दिकी, कंगना रनौत ने फोटोज शेयर कर लिखा- ‘So Hot’

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए नवाजुद्दीन सिद्दिकी की तस्वीरें शेयर की, जिनमें उन्हें पहचानना मुश्किल है। दरअसल नवाजुद्दीन की ये तस्वीरें उनकी अपकमिंग फिल्म टीकू वेड्स शेरू से हैं।

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जो फोटोज शेयर कीं उनमें नवाजुद्दीन लड़की के लुक में नजर आ रहे हैं। इसमें वो गोल्डन शिमरी गाउन पहने हुए हैं, सिर पर क्राउन पहना हुआ है और लंबे बाल हैं। जानकारी के मुताबिक उनका ये लुक श्रीदेवी के मशहूर गाने हवा हवाई से इंस्पायर्ड है। कंगना ने नवाजुद्दीन की दो फोटोज शेयर कीं। एक तस्वीर में उन्होंने लिखा, ‘बिजली गिराने मैं हूं आई’ तो वहीं दूसरी फोटो को शेयर कर उन्होंने ‘सो हॉट’ लिखा। 

नवाजुद्दीन की ये तस्वीरें फिल्म टीकू वेड्स शेरू के एक गाने की है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में नवाजुद्दीन ने यह लुक लीड एक्ट्रेस अवनीत कौर को किडनैपर्स से बचाने के लिए अपनाया है। फिल्म के इस गाने के लिए नवाजुद्दीन को तैयार करने में मेकअप और स्टाइलिंग टीम को 4 घंटे लगे थे। इस गाने को बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। 

फिल्म टीकू वेड्स शेरू की टीम इसके आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रही है। मालूम हो कि यह फिल्म कंगना रनौत के प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका के तहत बन रही है जिसमें एक्ट्रेस अवनीत कौर बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन शेरू जबकि अवनीत टीकू के किरदार में हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। 

वहीं कंगना रनौत की बात करें तो इस समय उनके हाथ में कई प्रोजेक्ट्स हैं जिसमें धाकड़, तेजस, इमरजेंसी और मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लिजेंड ऑफ दिद्दा शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here