कबाड़ी का व्यवसाय करने वाले नंगाटोला निवासी एक ५६ वर्षीय वृध्द अपने घर के सामने रखे गिट्टी के ढ़ेर मे अपनी मोपेड सहित गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा १४ सितंबर की दोपहर मे उस समय हुआ जब घायल वृध्द देवराम इनवाती अपने घर के सामने रखी गिट्टी के ढ़ेर के पास अपनी मोपेड व उसमे रखी कबाड़ी का भार संभाल नही पाया और सीधे गिट्टी के ढ़ेर मे अनियंत्रित होकर जा गिरा। जिससे उसके सिर व हाथ पैर में काफी गंभीर चोट आयी है। जिसे आसपड़ोस के लोगो ने तत्काल १०८ ऐंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया है जहा उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल देवराम कुमरे को होश नही आया है जिसे बालाघाट रिफर किये जाने की बात अस्पताल मे कार्यरत सूत्र कर रहे है। इस संबंध मे पदम्मेश को जानकारी देते हुये देवराम कुमरे के पड़ोसी चमनलाल इनवाती ने बताया कि देवराम जी काफी समय से कबाड़ी का धंधा गॉव गॉव घूमकर करते है। १४ सितंबर को नेवरगॉव के नंगाटोला मे जब वे अपने निवास आ रहे थे। उसी समय उनके घर के सामने गिट्टी का ढ़ेर था। वही उनकी टीव्हीएस मोपेड मे कबाड़ी लदी हुई थी। जैसे ही वे घर के सामने पहुॅचे वैसे ही उनकी मोपेड अनियंत्रित हो गई और वे सीधे गिट्टी के ढ़ेर मे जा गिरे। इस घटना को जब परिजन ने देखा तो उन्होने आसपड़ोस के लोगो को आवाज लगाई और सीधे १०८ ऐंबुलेंस को सूचना दी। उनके माथे से काफी खून निकल रहा था और वे अचेत अवस्था मे थे जिन्हे तत्काल वारासिवनी सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हे होश नही आया है। इस घटना मे उन्हे सिर मे ८ टांके व हाथ पैर में गंभीर चोट आयी है।










































