गुजरात चुनाव के लिए BJP का घोषणापत्र जारी:5 साल में 20 लाख नौकरियां देने का वादा, छात्राओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटी

0

भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गांधी नगर में शनिवार को घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद रहे। पार्टी ने 5 साल में 20 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। इसके अलावा, छात्राओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा भी किया गया है।

भाजपा के 10 बड़े वादे…

  1. गुजरात में 5 साल में 20 लाख रोजगार।
  2. मजदूरों को क्रेडिट कार्ड और 2 लाख तक लोन दिया जाएगा।
  3. सिंचाई के लिए 25 हजार करोड़ का प्रावधान किया जाएगा।
  4. महिलाओं को 5 सालों में एक लाख रोजगार देंगे।
  5. UCC कमेटी की सिफारिशों को लागू करेंगे।
  6. कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर कोष के तहत 10 हजार करोड़ रुपए।
  7. देवभूमि द्वारका कॉरिडोर का निर्माण करेंगे।
  8. 20,000 सरकारी स्कूलों के उत्कृष्ट बनाएंगे।
  9. यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सिफारिश लागू करेंगे।
  10. गोशालाओं के लिए 500 करोड़ रुपए।

गुजरात में AIIMS जैसे संस्थान बनाने का वादा नड्डा ने कहा कि हमारा यह संकल्प पत्र महज एक डॉक्यूमेंट नहीं है। बीजेपी सरकार जो कहती है वो करती है। हम संविधान के अनुसार चलते हैं। मेनिफेस्टो में पार्टी ने गुजरात में 3 सिविल मेडिसिटी और दो AIIMS जैसे संस्थान​​​​​​​ बनाने कार वादा किया है। इसके अलावा दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में दो सी फूड पार्क बनाए जाएंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में 1000 अतिरिक्त मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां स्थापित की जाएंगी। साथ ही असामाजिक तत्वों से वसूली के लिए कानून लाएंगे। वरिष्ठ महिला नागरिकों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी।

जनता की राय के बाद तैयार किया घोषणा पत्र
गुजरात भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि घोषणा पत्र तैयार करने के लिए गुजरात के एक करोड़ से ज्यादा लोगों से राय ली गई, इसके लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया था। युवाओं से भी संपर्क किया गया। इससे पहले कांग्रेस भी अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलने का वादा भी किया है।

10 लाख नौकरियां, कर्ज माफी और फ्री बिजली
कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के लिए अहमदाबाद में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसमें 10 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों की कर्ज माफी और हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने का वादा किया। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में भारी-भरकम दावे किए, लेकिन इसमें वादों से ज्यादा विवादों की छाया नजर आ रही है। आयुष्मान भारत के तहत सालाना सीमा को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख प्रति परिवार करेंगे, साथ ही फ्री चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करेंगे।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर सरदार पटेल करेंगे
पार्टी ने अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम बदलकर सरदार पटेल करने का वादा किया है। वहीं, बिलकिस बानो गैंगरेप केस के दोषियों की रिहाई रद्द कर उन्हें फिर जेल भेजने की बात भी कही। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए पार्टी नेता मधुसूदन मिस्त्री ने तो यह तक कह दिया कि मोदी कभी पटेल नहीं बन सकते। उन्होंने कहा- इस चुनाव में उन्हें औकात दिख जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here