पदमेश न्यूज़, बालाघाट।चांगोटोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुडरु में 07 अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर की कार्यवाही की गई है।शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने की यह कार्यवाही तहसीलदार तेकाम, पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियो में मौजूदगी में की गई। जहां उक्त कार्यवाही कर शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालो के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।हालांकि पंचायत जमीन पर अतिक्रमण किए जाने का मामला वर्षो पुराना है, लेकिन पंचायत ने पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण हटाने लगातार संघर्ष किया जा रहा था। जिसका परिणाम है आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
2024- 25 में हुआ था सीमांकन, 16 जनवरी को बेदखली के जारी किए थे आदेश
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुडरू पंचायत भवन के आसपास, शासकीय भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमणकारियों ने अवैध कब्जा किया था। जिसमें 2024 और 2025 में सीमांकन के बाद लामता तहसीलदार ने सभी पक्ष को सुनने के बाद 16 जनवरी को बेदखली के आदेश देकर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था।जिसके बाद तहसीलदार लामता, राजस्व निरीक्षक चांगोटोला, हल्का पटवारी, पुलिस प्रशासन और पंचायत अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ कार्यवाही शुरू की गई।
कार्यवाही स्वागत योग्य है- संतोष
उधर ग्रामीणों ने इस कार्यवाही का स्वागत किया है। ग्रामीण, संतोष दमाहे ने बताया कि प्रशासन निष्पक्षता से कार्य करता रहा, तो पंचायत और शासन की जमीन सुरक्षित रहेगी। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के बाद बाद अब इस भूमि में विकास कार्य अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाना चाहिए। वहीं अन्य शासकीय भूमि को भी चिंतित कर वहां से अतिक्रमण हटाना चाहिए।
जल्द परिसर का निर्माण किया जाएगा- बघेल
सरपंच प्रतिनिधि बघेल ने बताया कि ग्राम पंचायत गुडरू के पंचायत भवन के इर्द गिर्द पंचायत कि भूमि खसरा नंबर 89 में वर्षो से अतिक्रमण किया गया था। जिसकी शिकायत वर्ष 2024 में तहसील न्यायालय लामता से किया गया था। लंबे अंतराल के बाद न्यायालय तहसीलदार की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाकर पंचायत कि भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। जिसमें ग्रामीणों की मंशानुसार काम्पलेक्स का निर्माण कराया जाएगा।








































