गुपकार समर्थकों पर भड़के शिवराज सिंह, सोनिया-राहुल से पूछे तीखे सवाल

0

जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के गुपकार समझौते के बहाने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विरोधियों पर निशाना साधा है। भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, मैं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि जम्मू कश्मीर में जो अलायंस बनाया है, उसे मैं क्या कहूं? उसमें शामिल जितने नेता हैं, सब राष्ट्र विरोधी बयान देते हैं। बकौल शिवराज सिंह, महबूबा मुफ्ती कहती हैं कि जब तक हमें जम्मू कश्मीर का झंडा वापस नहीं मिलता, तब तक हम तिरंगा नहीं थामेंगे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा, कांग्रेस ऐसा बर्ताव पहली बार नहीं कर रही है। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सत्ता के लिए देश के विभाजन को स्वीकार कर लिया आदरणीय पंडित नेहरू ही थे जिन्होंने कश्मीर में धारा 370 लागू करवाई, वह पंडित नेहरू ही थे जिन्होंने एक देश में दो निशान दो विधान दो कानून व्यवस्था करके कश्मीर को भारत से समरस नहीं होने दिया।

शिवराज ने आगे कहा, यह तो चीन और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले लोग हैं और यह कोई गठबंधन नहीं है। कानून की आड़ में नेताओं ने जम्मू कश्मीर में 25000 करोड़ से ज्यादा की जमीन हड़प ली है। यह नेशनल कान्फ्रेंस हो या टीडीपी हो, इनके बच्चे तो विदेशों में पढ़ते रहे हैं। कश्मीरी बेटा बेटियों के हाथ में पत्थर खाते रहे हैं। इन्होंने विलासिता पूर्ण जीवन जिया है। कश्मीर को लूटने की आजादी इनको दी गई और जम्मू और कश्मीर को अंधेरे में धकेल दिया गया। यह सब एकत्रित होकर देशद्रोह की भाषा बोल रहे हैं।शिवराज ने कहा, लोगों ने इस तरह के देशद्रोही बयान पहली बार नहीं दिए हैं। राहुल गांधी गुपकार गैंग में शामिल हैं। उन्होंने अपने बयानों में राहुल गांधी और प्रियंका और सोनिया गांधी पर साधा निशाना उन्होंने कहा कि गुपकार गैंग देश विरोधी काम कर रही है। कांग्रेसी की गैंग के साथ मिलकर चुनाव भी लड़ रही है। वहां महिला विकास परिषद के चुनाव हो रहे हैं। वास्तव में कांग्रेस हमेशा से इन देशद्रोही ताकतों का साथ देती रही है। गुलाम नबी आजाद जैसे लोग भी इसमें है।

उन्होंने सीधे सब कांग्रेस से सवाल किया कि क्या आप गुपकार गैंग के साथ हैं। कांग्रेस आज देशद्रोही ताकतों के साथ खड़ी हुई है। इसे पूरा देश देख रहा है। अपने बयान में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महबूबा मुफ्ती और फारूक अब्दुल्ला पर भी हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी से सीधा सवाल किया कि क्या वे देशद्रोही ताकतों का साथ दे रहे हैं?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर ऐसा साधा निधाना

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस आज देश में देशद्रोही ताकतों का साथ दे रही है। सोनिया गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि धारा 370 के बारे में उनका क्या रवैया है? क्या वह देशद्रोही ताकतों के साथ है? या देश के साथ हैं?

बटाला एनकाउंटर के बाद सोनिया गांधी ने रातभर आंसू क्यों? आज जम्मू और कश्मीर की जन्नत में यह लोग फिर से जहर खोलने का प्रयास कर रहे हैं और कांग्रेस देशद्रोही ताकतों का साथ दे रही है। इसीलिए कांग्रेस को अपनी दृष्टिकोण को जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here