गोलीबारी चौक में पुराने पीपल के पेड़ का आधा हिस्सा गिरा

0

नगर के वार्ड नं.११ में मौसम और आंधी तूफान की वजह से बीते दिवस एक पेड़ का आधा हिस्सा धराशायी होने से काफी नुकसान हुआ है। यह नुकसान करीब १५० वर्ष से अधिक के  पीपल के पेड़ के आधे हिस्से के गिरने के कारण हुआ है जिसकी जद में दो फोर व्हीलर आ गई जिसमें से एक फोर व्हीलर का बोनेट क्षतिग्रस्त हो गया वही एक फोर व्हीलर का कॉच फूट गया जिससे करीब २० हजार रूपये की आर्थिक हानि हुई है। साथ ही यह फोर व्हीलर सुधार कार्य के लिये जिस दुकान में आयी थी उस दुकान को भी क्षति पहुॅची है।

मेरी दुकान हुई क्षतिग्रस्त – पन्नालाल

इस संबध में पन्नालाल चौरसिया ने पद्मेश को जानकारी देते हुये बताया कि यह पीपल का काफी पुराना पेड़ है जिसने जड़ छोड़ दिया है। १ मई को अचानक यह पेड़ का आधा हिस्सा भरभराकर गिर गया।,जिससे किसी प्रकार की जनहानि तो नही हुई मगर काफी नुकसान उनकी दुकान को पहुॅचा है। पेड़ से २० मीटर की दूरी पर ही उनका गेरेेज हैजब पेड़ गिरा तो वे अपने घर गये हुये थे। अचानक भरभराने की आवाज आयी और पेड़ का आधा हिस्सा सीसी रोड़ जिससे हम सब लोग आवागमन करते है उस पर गिरा हुआ था। इस दौरान कोई बड़ी घटना नही हुई। वही एक बिजली का पोल तिरछा हो गया। जिसका सुधार कार्य देर रात्री तक चला जिसके बाद ही विद्युत व्यवस्था बहाल हो सकी।

एक गंभीर दुर्घटना टली – तिलकचंद

वही इसी वार्ड के तिलकचंद तिलकचंद साहू ने पद्मेश को बताया कि बीते दिवस एक गंभीर दुर्घटना घटित हो सकती थी।अचानक पीपल के पेड़ का एक हिस्सा गिर गया। इस दौरान आवागमन प्रारंभ था। इस वर्षो पुराने पीपल के पेड़ के नीचे हम लोग पूजा अर्चना भी करते है। मगर भगवान के आर्शीवाद से कुछ अनहोनी नही हुई। श्री साहू ने बताया कि फिलहाल स्कूल बंद है जिसकी वजह से कुछ ही कदम में स्कूल का खेल मैदान है अगर यह जिस समय गिरा उस समय अगर स्कूल चालू होता तो निश्चित हैी बड़ी घटना हो सकती थी।

मरम्मत के लिये आयी कार हुई क्षतिग्रस्त – संजय

पेड़ के पास ही मैकेनिक का कार्य करने वाले संजय कोल्हे ने पद्मेश को बताया कि उनकी दुकान में मरम्मती के लिये कुछ कार आयी थी। जब पेड़ का कुछ हिस्सा गिरा तो वे कहीं गये हुये थे। अच्चा है कि उनकी दुकान में सुधरने आने वाली कार को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के कार्यालय के पास पड़ी खाली जमीन पर खड़ी करते है। ऐसे में दो कार पेड़ के आधे हिस्से के गिरने से उसकी चपेट में आ गई है। जिससे एक कार का सामने का सीसी व दूसरी कार का बोनेट क्षतिग्रस्त हुआ है। जिससे करीब उन्हे २० से २५ हजार रूपये की हानि हुई है। वही एक बच्ची भी इस हादसे में बाल बाल बची है। यह बच्ची अपनी स्कूटी से निकल रही थी तभी पेड़ के क्रास होते ही पीपल के पेड़ का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। हमारी मांग है कि पेड़ की शाखाओं की छंटनी की जानी चाहिये ताकि इस तरह के हादसे न हो।

१५० वर्ष पुराना है पेड़

यहां यह बताना लाजमी है कि यह पेड़ करीब १५० से अधिक वर्ष पुराना होने के साथ कई शाखाओं में काफी फैल चुका है। जिसकी मोटी व लंबी शाखाऐं  बिजली तार को भी छू रही है ऐसे में वन विभाग, नगर पालिका को इस और ध्यान देना लाजमी नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here