वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। नगर के गांधी बाल उद्यान में बुधवार को गोवारी समाज महिला मंडल वारासिवनी के तत्वाधान में हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज की गणमान्य महिलाओं की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें सभी ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर उनके सुहाग की दीर्घायु की कामना की गई। वहीं उपहार स्वरूप वान का भी वितरण किया गया। जहाँ महिलाओं के लिये कुर्सी दौड़ ,नृत्य सहित अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्रीमती निर्मला पंचभाये ने बताया कि गोवारी समाज महिला मंडल के द्वारा हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें समाज की अधिकांश महिलाओं ने उपस्थिति दर्ज कराकर एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर सदा सुहागन रहने की कामना कर वान का वितरण किया गया। वहीं अनेक प्रकार की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई इसमें समस्त महिलाओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया। ललिता ठाकरे ने बताया की समाज की महिलायें एक जगह एकत्रित नहीं हो पाती है ऐसे में यह सामजिक महिला मिलन कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया है। ताकि सभी महिलाओं का आपस में परिचय बढ़े जिसके लिये सामाजिक स्तर पर यह हल्दी कुमकुम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।