इसी प्रकार नगर मुख्यालय से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम जागपुर में पोला पाटन पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। बैलो को सजाकर गांव के स्कूल मैदान में लाया गया जहां लोगो द्वारा बैलों की पूजा अर्चना की गई तथा पारंपरिक रीति रिवाज के साथ इस पर्व को मनाया गया। इस दौरान ग्राम जागपुर के बड़ी संख्या में ग्रामीण जन किसान मौजूद रहे।









































