बालाघाट/
कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम भटेरा में शादी समारोह के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले का मुख्य फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।जबकि उसके तीन साथी आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है
क्या है पूरा मामला
दिनांक 17 मार्च 2026 को ग्राम भटेरा में एक शादी समारोह के दौरान खाना खाने के समय मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि आरोपी भागचंद मोहारे और उसके साथियों ने मिलकर कीर्ति मोहारे और उनके पुत्र देवेंद्र मोहारे पर लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं थी। गंभीर रूप से घायल दोनों पिता पुत्र को जिला अस्पताल से बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 148/2026 के धारा 109, 296, 115(2), 351(3) 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
चार आरोपी पूर्व में है हो चुके हैं गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालाघाट के निर्देश पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए पहले ही 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
अब 27 मार्च 2026 को मुख्य आरोपी भागचंद मोहारे 47वर्ष ग्राम भटेरा निवासी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जो घटना के बाद से फरार चल रहा था।गिरफ्तार आरोपी भागचंद मोहारे को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया है। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है।कोतवाली पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट कर फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।









































