नव वर्ष के पावन अवसर पर प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी ग्राम पंचायत भटेरा से साई संदल निकाला गया। गुरुवार को ग्राम भटेरा से निकाला गया यहां साई संदल विभिन्न मार्गों का गस्त करता हुआ नगर के साईं मंदिर पहुंचा। जहां उपस्थित ग्रामवासियों ने साईं बाबा को चादर चढ़ाकर गांव में अमन-चैन, सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थनाएं की। जहां से यह यात्रा वापस ग्राम भटेरा पहुंची, जहां साई संदल का समापन किया गयाm बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत भटेरा के समस्त ग्राम वासियों द्वारा पिछले 10 वर्षों से यह परंपरा निभाई जा रही है, जो अब भी कायम है। इस साई संदल चादर यात्रा में सर्वप्रथम समस्त ग्राम वासियों द्वारा गांव से साईं संदल यात्रा निकाली जाती है जो बैंड बाजे के साथ पहले पूरे गांव का भ्रमण करती है फिर यही साईं संदल मनोकामनाओं की चादर लिए ग्राम भटेरा से नगर पहुंचकर साईं मंदिर में साईं बाबा को चादर चढ़ाकर पूरे गांव की खुशहाली और समृद्धि के लिए दुआएं मांगी जाती है। वही इस यात्रा में शामिल साईं बाबा के भक्तगण भक्ति गानों में झूमते नाचते हुए खुशहाली की दुआओं के साथ ग्राम भटेरा वापस पहुंचकर ग्रामीणों के बीच प्रसाद का वितरण करते हैं जहां प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाता हैं। जहा करीब 10 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा अब भी कायम है जिसे समस्त ग्रामीणों द्वारा आगे भी निभाई जाने की बात कही गई है










































