घर में घुसकर डकैतों ने पिता पुत्र से की मारपीट

0

लांजी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम बिंझलगांव में डकैती डालने की नियत से घर मे घुसकर मारपीट करने के मामले में आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर इस अपराध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी भीम राम पिता रामेश्वर नागेश्वर 40 वर्ष ग्राम किन्ही थाना किरनापुर निवासी है। 29 फरवरी की शाम 5:00 हुई इस वारदात के अन्य आरोपी फरार बताये गए है।जिनकी तलाश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गा प्रसाद बिहोने खेती किसानी करते हैं। 29 जनवरी की शाम 5:00 बजे दुर्गा प्रसाद अपने लड़के मनोज बिहाने के साथ खेत से घर आया। तभी एक सफेद रंग की कार और एक मोटरसाइकिल उनके घर के सामने सड़क पर आकर रुकी। जिसने 6,7 लोग अपने हाथों में डंडे लेकर आए और डकैती डालने की नियत से जबरदस्ती घर में घुस गए उनमें से एक एक आदमी ने अपने हाथ में देसी कट्टा बंदूक दुर्गा प्रसाद के सामने अड़ा कर बोला कि तुमने रुपए कहां छुपा कर रखे हो, दुर्गा प्रसाद ने उन्हें बोला कि हमारे घर में कोई रुपए नहीं है । तब इन लोगों ने दुर्गा प्रसाद से अलमारी और पेटी की चाबी मांगी दुर्गा प्रसाद के बेटे मनोज ने चाबी देने से मना किया । ये लोग मनोज के साथ मारपीट करने लगे। डर के कारण दुर्गा प्रसाद ने अलमारी और बेटियों की चाबी दे दी। सभी लोगों ने घर के अंदर रखी दोनों अलमारी दोनों पेटियां ,दोनों दीवान पलंग को खोल कर सामान बिखेर कर तलाशी ली। थोड़ी देर बाद घर की तलाशी लेने के बाद सभी लोग जाने लगे मनोज ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनमें से एक आदमी ने दुर्गा प्रसाद को डंडे से मारपीट किया तो एक व्यक्ति ने मनोज को मारपीट कर उसके बाए हाथ को दांत से काट दिया। दुर्गा प्रसाद और उसके बेटे मनोज की आवाज सुनकर गांव के लोग भी आने लगे थे जिन्हें देखकर सभी लोग अपनी कार में बैठ कर भाग गए लेकिन मोटरसाइकिल सवार एक आदमी को गांव वालों ने पकड़ लिए और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस व्यक्ति से नाम पूछने पर उसने अपना नाम भीवराम पिता रामेश्वर नागेश्वर ग्राम किन्ही निवासी बताया उसने यही पता है कि उसके साथी तुलेश ग्राम हिर्री निवासी के कहने पर तुलेश और उसके अन्य चार पांच साथियों के साथ डकैती करने के लिए बिंझल गांव आए थे। दुर्गा प्रसाद ने गांव वालों के सहयोग से इस व्यक्ति को लांजी पुलिस के हवाले किया। लांजी पुलिस ने दुर्गा प्रसाद बिहोने 65 वर्ष द्वारा की गई रिपोर्ट पर भिवराम नागेश्वर ग्राम किन्ही ,तुलेश निवासी ग्राम हिर्री सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध धारा 398 452 भादवी के तहत अपराध दर्ज कर। इस अपराध में भीवराम नागेश्वर को गिरफ्तार कर लिये। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बालाघाट भिजवा दिया गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here