चेक बाउंस के 4 मामलों में पिछले 2साल से फरार एक स्थाई वारंटी को बस स्टैंड के पास उस समय गिरफ्तार किया गया जब यह स्थाई वारंटी न्यायालय से 420 के मामले में जमानत होने के बाद बस में फरार होने की फिराक में घूम रहा था। गिरफ्तार स्थाई वारंटी मुकुंद पिता मायाराम बनोटे 50 वर्ष भटेरा चौकी बालाघाट निवासी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक मुकुंद बनोटे के विरुद्ध सन 2017 में 138 नेगोशिएबल एक्ट के तीन मामले और 2018 में एक मामला दर्ज है और यह चारों मामले से पिछले 2 वर्ष से फरार था। जिसे गिरफ्तार करने हेतु विद्वान अदालत द्वारा चारों मामले में 4 स्थाई वारंट जारी किया गया था ।22 मई को मुकुंद बनोटे 420 के मामले में जमानत पर छूटा था और वह भागने की फिराक में था जिसकी सूचना मिलने पर नगर निरीक्षक कमल सिंह गहलोत के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक शाहिद परवेज ने आरक्षक धनलाल लिल्हारे और दिलीप राहंगडाले और संजय मोहबे के साथ पतासाजी की इस दौरान यह स्थाई वारंटी मुकुंद रात्रि 8:00 बजे बस स्टैंड समीप गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे 23 मई को बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश कर दिए। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है ।









































