वारासिवनी थाना अंतर्गत ग्राम कासपुर स्थित बालाघाट निवासी गोल्डी मसीह के खेत से लोहे के पाइप चोरी करने के मामले में पुलिस ने विकास मंडलवार फागुलाल राउत, राजीव कटरे दुर्गाप्रसाद भंडारी राजेंद्र बांगडे को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाघाट वार्ड नंबर 25 निवासी गोल्डी मसीह के द्वारा अपने कासपुर स्थित खेत में चारों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से फेंसिंग कराने का कार्य करवाने की तैयारी थी जिसमें करीब 107 नग 6.50 फीट लंबे 1.50 इंच मोटे पाइप और फेंसिंग जाली लाई गई थी जिसे 16 फरवरी को प्रार्थी के खेत से अज्ञात लोगों के द्वारा चोरी कर ली गई थी जिन्हें चौकीदार भी नहीं देख पाया था क्योंकि दूरी पर सामान रखा हुआ था।
जिसकी सूचना प्रार्थी के द्वारा 17 फरवरी को वारासिवनी थाने में आकर लिखित शिकायत के रूप में दी गई थी। इस पर पुलिस के द्वारा लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी जिसमें उक्त पाइप चोरों के द्वारा किसी व्यक्ति के खेत में रखे पैरे के नीचे छिपा दिए गए थे जिसे पैरा उठाने के दौरान खेत मालिक के द्वारा देख कर अपने घर ला लिया गया तब उक्त पाइप की सूचना प्रार्थी को मिली जिसने पुलिस को सूचना दी।










































