चौपहिया वाहन मोटरसाइकिल को ठोस मारकर फरार

0

बालाघाट वारासिवनी थाना अंतर्गत लालबर्रा रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास चौपहिया वाहन मोटरसाइकिल को ठोस मारकर फरार हो गया। इस सड़क दुर्घटना में चौपहिया वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल में सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें अत्यधिक चोट लगने से घायल युवक आरजू पिता देवेंद्र कोहरे 19 वर्ष ग्राम तुमाड़ी थाना वारासिवनी निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरजू कोहरे अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है और वह अपने परिवार के साथ खेती किसानी के अलावा मजदूरी भी करता है साथ ही टाइल्स लगाने का भी काम करता है। 4 फरवरी की रात्रि 10:00 बजे करीब आरजू कोहरे अपने साथी अंकित चौधरी के साथ मोटरसाइकिल में अपने गांव तुमाड़ी से वारासिवनी जा रहा था। वारासिवनी समीप लालबर्रा रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कोई चौपहिया वाहन मोटरसाइकिल को ठोस मार कर फरार हो गया। चौपहिया वाहन की ठोकर से आरजू कोहरे और उसका साथी अंकित चौधरी घायल हो गए ।हालांकि इस दुर्घटना में अंकित चौधरी को मामूली चोटे आई थी। दोनों युवक अपने गांव पहुंचे और माता-पिता से डांट फटकार लगाने के के कारण सीधे घर नहीं पहुंचे ।रात्रि 2:00 बजे आरजू कोहरे अपने घर पहुंचा। घर वालों ने उसकी हालत में देखें और पूछताछ करने के बाद 5 फरवरी को आरजू कोहरे को उसके परिवार वालों ने जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here