छत से प्लास्टर गिरने से महिला घायल

0

खैरलांजी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम मानेगांव में मकान के अंदर छत से अचानक प्लास्टर नीचे सो रही महिला के सिर में गिर गया। इस घटना में घायल महिला श्रीमती उर्मिला पति सुखचंद राहंगडाले 60 वर्ष ग्राम किन्ही खैरलांजी निवासी को जिला जिला में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उर्मिला भाई अपने परिवार के साथ खेती किसानी करती है। 2 सितंबर को उर्मिला बाई ग्राम मानेगांव अपने मायके गई थी। 3 सितंबर को 10:30 बजे करीब उर्मिला बाई खाना खाने के बाद मकान के अंदर छत के नीचे खटिया में सो रही थी ।तभी छत का प्लास्टर अचानक निकलकर उर्मिला बाई के सिर में गिरा जिससे उर्मिला बाई घायल हो गई। घायल उर्मिला बाई को तुरंत ही खैरलांजी के अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया था जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे उसे जिला अस्पताल बालाघाट पर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here