ग्राम पंचायत सावरी के किसान इन दिनों जंगली सूअर के आंतक से परेशान नजर आ रहे है। किसानों का कहना है की यह समस्या आज की नही बीते कई वर्षो की है। जिसकी वजह से उनकी फसल को यह जंगली सूअर चरके बर्बाद कर देते है। वही न तो राजस्व अमला कभी सर्वे करता है और ना ही वन विभाग इन इलाकों में गस्त। वर्तमान समय में हमारे द्वारा गेहूॅ, अलसी व चना की फसल अपने अपने खेतों में बोई गई है। मगर प्रतिदिन रात्री में जंगली सूअर इस फसल को बर्बाद कर रहे है। ऐसे में हम खेती को लाभ का सौदा कैसे बनाये। कई मर्तबा जब इन जंगली सूअरों को कोई ग्रामीण भगाने जाता है तो यह उसी पर हिंसक रूप धारण करते हुये घायल कर देते है। हम शासन प्रशासन से मांग करते है की इन जंगली सूअरों को पकडऩे का कोई साधन बनाये वरना हमारी बर्बाद हो रही फसल का सर्वे कराकर हमें मुआवजा प्रदान करे।
सूचना देने के बाद भी नही आते अधिकारी – लेखराम
इस मामलें में किसान लेखराम बागड़े ने पद्मेश को बताया की कई वर्ष से जंगली सूअर धान, गेहूॅ, अलसी व चना की फसल को खेत में चरकर बर्बाद कर रहे है। जिसकी शिकायत भी हम सावरी वासियों द्वारा वन विभाग, तहसीलदार को दे चुकी है। मगर इस समस्या का किसी प्रकार से कोई हल नही निकाला गया है। बीते दिवस भी इसी तरह की घटना हुई जिसमें मेरे ३ एकड़ की खेती पर लगाई गई गेहूॅ, चना व अलसी की फसल को जंगली सूअर ने बर्बाद कर दिया है। जिसकी सूचना मेरे द्वारा राजस्व व वन विभाग को दे दी गई है। मगर वर्तमान समय तक कोई नही आया है।










































