जंगली सूअर कर रहे किसान की फसल को चौपट

0

ग्राम पंचायत मंगेझरी के किसान इन दिनो काफी परेशान है। उनकी परेशानी का प्रमुख कारण वन्य ग्राम होने के कारण जंगली सूअर है जो उनकी फसल को चरकर बर्बाद कर रहे है। ऐसा नही है कि किसानो ने इस संबंध मे वन विभाग को सूचना न दी हो मगर वन विभाग की तरफ से भी कोई कदम नही उठाये जा रहे है।
जं्रगली सूअर ने बकरियो को भी मार डाला है – दुर्जन सहारे
इस संबंध मे किसान दुर्जन सहारे ने पद्मेश को बताया कि जंगली सूअर ने उनकी धान की फसल को काफी नुकसान पहुॅचाया है। वही कुछ पालतू बकरियो को भी मारा है। हमारे द्वारा इस बाबद शिकायत भी की गई है। मगर किसी ने हमारी इस समस्या की और ध्यान नही दिया है। प्रतिवर्ष हम जो भी फसल लगाये उस फसल को जंगली सूअरो का झुंड बर्बाद कर देता है। हमारा घर भी गिर चुका है मगर शासन से हमे किसी प्रकार की कोई आर्थिक मदद अभी तक नही मिली है।
४ एकड़ मे लगी फसल को किया बर्बाद – मनोज ठाकरे
इसी तरह किसान मनोज ठाकरे ने पद्मेश को बताया कि मेरी ४ एकड़ की पूरी धान फसल को जंगली सूअरो ने बर्बाद कर दिया है। प्रतिवर्ष की यही कहानी है। हमे अभी तक किसी प्रकार का मुआवजा भी नही मिला है। शासन हम किसानो की इस समस्या के प्रति ध्यान नही देती है। हमे कितना नुकसान होता है यह हम ही जानते है। मेरी जो फसल बर्बाद हुई है इसकी हमारे द्वारा वन विभाग को लिखित मे शिकायत भी की गई है। मगर किसी प्रकार का कोई सर्वे तक नही हुआ है। ऐसे मे हम मुआवजे से वंचित है।
इनका कहना है –
इस संबंध मे दूरभाष पर चर्चा करते हुये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री कामिनी ठाकुरे ने बताया कि मेरे संज्ञान मे यह मामला नही है। फिर भी मे जानकारी प्राप्तकर जो बन सकेगा शासन की गाईड लाईन के हिसाब से उन्हे मुआवजा दिलाने का प्रयास करूंगी।
सुश्री कामिनी ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here