भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के घुटने की सर्जरी सफल रही है। जडेजा के जल्द ही रिहैब शुरू करने की संभावनाएं हैं। जडेजा लीग मुकाबलों के दौरान की दाहिने घुटने की पुरानी चोट उबरने के कारण एशिया कप सुपर फोर मुकाबलों से पहले बाहर हो गये थे।
जडेजा ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनकी सर्जरी सफल रही है। साथ ही कहा कि बड़ी तादाद में लोगों का मुझे समर्थन और सहयोग मुझे मिला है। इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। इसमें बीसीसीआई, मेरे टीम के साथी, सहयोगी स्टाफ, फिजियो, डॉक्टर और प्रशंसक सभी शामिल हैं। साथ ही कहा कि मैं जल्द ही अपना रिहैब शुरू करूंगा और जल्द से जल्द क्रिकेट की ओर वापसी का प्रयास करूंगा। गौरतलब है कि जडेजा अपने करियर में खराब फिटनेस के कारण कई बार बाहर हुए हैं। घुटने की चोट के कारण ही वह जुलाई में वेस्ट इंडीज दौरे पर भी शामिल नहीं हो पाये थे। एशिया कप से उन्होंने अच्छी वापसी की थी पर लीग मुकाबलों में उनकी यह चोट फिर उबर गयी थी।










































