जनपद में रक्षाबंधन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

0

नगर मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा १० अगस्त को रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य झामसिंह नागेश्वर, जनपद उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल, विधायक प्रतिनिधि दमनसिंह राहंगडाले, शैलेष केकती, जनपद सदस्य धनेन्द्र भलावी, श्री भगत, श्रीमती पूजा चौधरी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अरूण गौतम, दीपक चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। जिसमें सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों ने माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। जिसके बाद रक्षाबंधन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित महिला अधिकारी-कर्मचारी एवं महिलाओं ने उपस्थित अतिथि भाईयों के हाथ की कलाई में रक्षासूत्र रक्षाबंधन बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की और सभी ने एक दुसरे को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दिये। इस रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान विजयपुर जिला श्योपुर में १० अगस्त को दोपहर २ बजे से आयोजित स्वसहायता समूह सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम के कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा लाड़ली बहनों के खातों में राखी का शगुन २५० रूपये एवं प्रतिमाह की राशि १२५० रूपये कुल १५०० रूपये एक क्लीक के साथ लाड़ली बहनों के खातों में हस्तांरित किया गया है। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं गैस रीफिल योजना की राशि का अंतरण भी किया गया है। उक्त कार्यक्रम का लाईव प्रसारण को कार्यक्रम में उपस्थित उपस्थितजनों ने देखा और सुना भी हैं। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशभर की बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम प्रदेश के हर वर्ग के हित में काम कर रहे है ताकि सभी का विकास हो सके और इस रक्षाबंधन पर्व के माध्यम से प्रदेशभर की बहनों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहा हूं, मेरी हर बहन सशक्त और आत्मनिर्भर बने उनका जीवन समृध्द और खुशहाल हो। इस रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित अतिथियों ने कहा कि प्रदेश सरकार लाड़ली बहनों को प्रतिमाह १२५० रूपये प्रदान कर रही है और रक्षाबंधन पर्व के पहले २५० रूपये शगुन के रूप में दिया गया है ताकि महिला बहने रक्षाबंधन का पर्व खुशहाली के साथ मना सके। साथ ही यह भी कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए योजना बनाकर उसका लाभ दिलवाने का काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here