बालाघाट से जबलपुर नागपुर सहित अन्य मार्गों के लिए लोकल पैसेंजर ट्रेन प्रारंभ किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर ब्रॉडगेज संघर्ष समिति द्वारा बाइक रैली निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर करते हुए रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचे जहां उनके द्वारा रेल महाप्रबंधक के नाम स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया।
वही इस दौरान सांसद ढालसिंह बिसेन द्वारा बालाघाट वालों के विषय में गलत टिप्पणी एवं रेल परिचालन के लिए गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाए जाने को लेकर आक्रोश जाहिर करते हुए सांसद श्री बिसेन के खिलाफ नारे लगाए गए तथा उनके पोस्टर भी जलाए गए।
ब्रॉडगेज संघर्ष समिति द्वारा यह बाइक रैली जयहिंद टॉकीज मैदान से दोपहर में निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्ग का भ्रमण करती हुई रेलवे स्टेशन परिसर पहुंची।
बाइक रैली में ब्रॉडगेज संघर्ष समिति के पदाधिकारी सदस्यों के अलावा वैनगंगा मजदूर यूनियन के लोग भी सम्मिलित रहे।










































