जापान में लंबी शिफ्ट में खड़े-खड़े झपकी ले सकेंगे लोग !

0

लंबी वर्किंग शिफ्ट में बीच में ही थककर नींद आने लगती है। ऐसे ही लोगों के लिए जापान में इंतज़ाम किया जा रहा है, जिसके ज़रिये काम के दौरान भी लोग झपकी ले सकेंगे। काम के प्रेशर के चलते जिन दफ्तरों में कर्मचारियों को 10 से 12 घंटे काम करना पड़ता है, वहां नैप बॉक्सेज़ इंस्टॉल किए जाएंगे। जापान में फर्नीचर सप्लायर इटोकी और कोयोजू प्लाइवूड कार्पोरेशन ने एक खास ‘नाप बाक्स’ बनाया है, जिसमें लंबी शिफ्ट के दौरान कर्मचारी सो सकते हैं। बस शर्त इतनी सी है कि उन्हें इन बॉक्सेज़ में लेटकर नहीं बल्कि खड़े-खड़े ही सोना होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक ये आइडिया टोक्यों में एक कार्यक्रम के दौरान 2 कंपनियों ने शेयर किया। इटोकी और कोयोजू प्लायवूड कारपोरेशन नैप बॉक्स की डिज़ाइन तैयार कर चुका है। कंपनी के एक अधिकारी ने ब्लूमबर्ग न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि जापान में बहुत सारी कंपनियों के कर्मचारी आराम करने के लिए कुछ समय खुद को बाथरूम में बंद कर लेते हैं। ये प्रैक्टिस हेल्दी बिल्कुल नहीं है। इससे बेहतर है कि वे कुछ देर झपकी लेकर फिर से फ्रेश होकर काम में जुट जाएं। जापान दुनिया के कुछ उन देशों में से है, जहां काम के घंटे सबसे ज्यादा हैं।
ऐसे में कंपनियों का मानना है कि इस तरह बॉक्स दफ्तर में लगाने से लोगों को आराम मिलेगा और एक आराम की जगह पर रिफ्रेश हो सकेंगे। जो डिजाइन सामने आया है उसके अनुसार यूजर नैप बाक्स में सीधे खड़े होकर पॉड में झपकी ले सकेंगे। शुरूआती डिजाइन इस तरह से की गई है कि नैप बाक्स में जाने वाला शख्स गिरे नहीं। कंपनी का कहना है कि इसमें और सुधार करके इसे और भी आरामदेह बनाया जाएगा। ये अजीबोगरीब स्लीप स्टेशन किसी पतले वॉटर हीटर की तरह दिखता है, जिसमें सिर, घुटने के लिए सपोर्ट दिया गया है। बता दें कि पूरी दुनिया में एम्प्लॉयमेंट के अलग-अलग सेक्टर्स हैं और इनमें करोड़ों-अरबों लोग काम करते हैं। हालांकि हर देश में काम के अलग नियम-कानून होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here