जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में जिला सहकारी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई जो जिला सहकारी बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक एवं जिला सहकारी कर्मचारी संघ के निवर्तमान अध्यक्ष आशीष मिश्रा के प्रमुख उपस्थिति में हुई।
वार्षिक आमसभा के दौरान सरकारी कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया, तथा मध्यप्रदेश कोऑपरेटिव बैंक एंप्लाइज फेडरेशन के निर्णय अनुसार 28 एवं 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आव्हान किया गया है उसके समर्थन में बालाघाट जिला स्तर पर भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस बैठक के दौरान जिला सहकारी कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष के रूप में विजय मिश्रा को सर्वसम्मति से चुना गया।
वही जिला सहकारी कर्मचारी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष विजय मिश्रा ने बताया कि संगठन द्वारा उन्हें सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है वरिष्ठ नेतृत्व एवं साथी कर्मचारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। मध्यप्रदेश फेडरेशन द्वारा 28 एवं 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल किए जाने का पत्र प्राप्त हुआ है इसके समर्थन में संपूर्ण जिले में समस्त कर्मचारी विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट करेंगे।










































