बालाघाट/
जिले के अलग-अलग क्षेत्र में एक युवक सहित तीन लोगों की अकाल मौत हो गई। वारासिवनी में थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम लेन्डेझरी में 2 दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक रवि पिता गजानन नगपुरे 19 वर्ष ग्राम कनकी थाना लालबर्रा निवासी की मौत हो गई। रूपझर थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम उकवा शराब के नशे में गिरने से उदल सिह पिता चौधरी तेकाम 35 वर्ष ग्राम राजपुर बैगा टोला रूपझर निवासी की मौत हो गई तो हट्टा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम दहीगढ़वा निवासी अनिल पिता सखाराम पाटिल 54 वर्ष की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। तीनों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल बालाघाट में किया गया।
इकलौता बेटा था रवि-दुर्घटना में हुई मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालबर्रा थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम कनकी निवासी रवि परिवार में इकलौता था जिसकी एक छोटी बहन और माँ है। रवि ने दसवीं तक पढ़ाई की थी और अपने मौसी का लड़का तुलसीराम धुर्वे ग्राम छोटी कुम्हारी निवासी के साथ कैटरिंग का काम करता था। 5 मार्च को रवि अपने मौसी के लड़के तुलसीराम के साथ मोटरसाइकिल में वारासिवनी अपने दोस्तों से मिलने गए थे और शाम को मोहगांव धपेरा जाने निकले थे। लेन्डेझरी से लवादा होते हुए मोहगांव जा रहे थे तभी लेन्डेझरी तालाब के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी जिससे रवि और तुलसीराम मोटरसाइकिल सहित गिर गए इस दुर्घटना में रवि को सिर में छोटे आई थी जिसे तुलसीराम ने कनकी ले जाकर डॉक्टर से इलाज करवाया और उसे घर छोड़ दिया था। रात्रि 12:30 बजे करीब अचानक रवि की तबीयत खराब हो गई उसे बालाघाट के एक निजी अस्पताल में भर्ती किए थे। 6 मार्च को रवि को गोंदिया ले जाकर उसे जानकी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने रवि के सिर का ऑपरेशन करने की सलाह दी थी। यही बताया था कि ऑपरेशन करने के बाद भी बचने की कम संभावना है। 7 मार्च की रात्रि रवि को गोंदिया से जिला अस्पताल बालाघाट लाइव जिस चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिये। रवि की गोंदिया से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो चुकी थी।
शराब के नशे में गिरने से मौत
रूपझर थाने के ग्राम राजपुर बैगा टोला निवासी उदलसिंह मजदूरी करता था जो अपनी मां के साथ रहता था पत्नी उसे छोड़ चुकी थी। बताया गया है कि उदल सिंह शराब पीने का आदी था जिसे टीवी की बीमारी भी हो गई थी। 6 मार्च को उदल सिंह उकवा बाजार गया था। और उसने उकवा शराब दुकान से शराब पी थी। 3:00 बजे करीब उदल सिंह शराब दुकान के कुछ ही दूर पर औंधे में गिर गया था। और वहीं पड़ा हुआ था शाम को कुछ लोगों ने देख उदल सिंह की मौत हो चुकी थी। उकवा पुलिस ने उदल सिंह का शो पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल बालाघाट लाइव और रात्रि में जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिए थे। 7 मार्च को उकवा पुलिस ने उदल सिंह का शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
अनिल की संदिग्ध स्थिति में मौत
हट्टा थानांतर्गत ग्राम दहीगढ़वा निवासी अनिल पाटिल पेंटिंग का काम करता था। जिसके परिवार में माँ है। एक बहन कविता शेंडे जो अनिल के घर में ही अलग अपने बच्चों के साथ रहती है। अनिल की दो शादी हुई थी किंतु दोनों पत्नी उसे छोड़ चुकी थी। 6 मार्च को सुबह 9:00 बजे अनिल अपने घर से पैदल ही निकला था और वह रात 9:00 बजे घर आया और घर आने के बाद लंबी-लंबी सांस लेने लग गया था और बात नहीं कर रहा था। जो बेहोशी की हालत में था जिसे तुरंत ही 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाये किंतु डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिये। अनिल की घर से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। 7 मार्च को जिला अस्पताल पुलिस ने अनिल पाटिल का शव पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।









































