
25 जनवरी 2022 को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 57 मरीजों के सैंपल कोरोना पाजेटिव आये हैं। पूर्व में कोरोना पाजेटिव आए 40 मरीजों के ठीक हो जाने पर 25 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
इस प्रकार जिले में कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब 213 हो गई है। इन सभी मरीजों का होम आईसोलेशन में उपचार किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 213 हो गई है।
25 जनवरी को कोरोना पाजेटिव आये मरीजों में बैहर क्षेत्र के 02, बालाघाट नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के 22, बिरसा के 03, किरनापुर के 02, लांजी के 08, परसवाड़ा का 01 एवं वारासिवनी के 19 मरीज शामिल है।
कोरोना पाजेटिव मरीजों की निरंतर बढ़ रही संख्या को देखते हुए बालाघाट जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगायें और दो गज की सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करें। भीड़ वाले स्थानों एवं कार्यक्रमों में जाने से बचें।









































